{"_id":"5fb17f968ebc3e9bc61cc3bb","slug":"there-will-be-no-shortage-of-buses-on-bhai-dooj-noida-news-noi548438995","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई दूज पर नहीं होगी बसों की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई दूज पर नहीं होगी बसों की कमी
विज्ञापन
भाई दूज पर नहीं होगी बसों की कमी
नोएडा। भाई दूज के लिए परिवहन निगम ने पूरी तैयारी कर ली गई हैं। सोमवार सुबह 6 बजे से रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। मेरठ, बदायूं, हाथरस, आगरा, इटावा समेत हरिद्वार के लिए बसें चलाई जाएंगी। कौशांबी और आनंद विहार से भी नोएडा डिपो की बस यात्रियों को ले जाएंगी। अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों के लिए बसों की कमी नहीं होने दी जाएगी।
क्षेत्रीय प्रबंधक अशोक कुमार ने बताया कि भाईदूज पर यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। दिवाली पर दूर-दराज के क्षेत्रों में गईं नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो की 377 बसें वापस आनी शुरू हो गई हैं। चालक-परिचालकों की ड्यूटी लगा दी गई है। यात्रियों की सुविधा के लिए जगह-जगह नोडल अफसर नियुक्त किए गए हैं। यदि कोई हेल्पलाइन पर फोन कर बस की डिमांड करता है तो एक अधिकारी मौके पर जाकर निरीक्षण करेगा, 40 से अधिक यात्री होने पर बस वहां भेज दी जाएगी। कौशांबी और आनंद विहार भी बसें भेजी जाएंगी।