फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   There will be no food delivery in New Delhi area for three days

Noida News: नई दिल्ली क्षेत्र में तीन दिन तक फूड डिलीवरी नहीं होगी

Wed, 06 Sep 2023 06:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 06:51 PM IST
विज्ञापन
There will be no food delivery in New Delhi area for three days
आवश्यक सेवाएं जैसे दवा, डाक, चिकित्सा और लैब को नमूने लेने की अनुमति होगी
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने इंडिया गेट व कर्तव्य पथ न आने की की अपील, बेरिकेडिंग की गई
अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। अगर आप नई दिल्ली इलाके यानी एनडीएमसी क्षेत्र में रह रहे हैं तो आपको तीन दिन तक घर का ही खाना खाना पड़ेगा। 8 से 10 सितंबर तक जी-20 सम्मेलन के दौरान दिल्ली पुलिस फूड डिलीवरी की अनुमति नहीं देगी। दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त एसएस यादव ने बताया कि फूड डिलीवरी बॉय नई दिल्ली क्षेत्र में नहीं आ सकेंगे।

यादव ने बुधवार को प्रेसवार्ता में बताया कि आवश्यक सेवाएं जैसे दवा, डाक, चिकित्सा सेवाएं और लैब को नमूने लेने की अनुमति होगी। इसके अलावा सभी ऑनलाइन डिलीवरी सेवाएं अस्थायी रूप से प्रतिबंधित रहेंगी। लोगों से अपील है कि लोग इंडिया गेट, चिड़ियाघर और कर्तव्यपथ आने से बचें। हालांकि, पुलिस ने इंडिया गेट व कर्तव्य पथ को पिछले सप्ताह से ही बेरिकेडिंग लगाकर बंद किया हुआ है। यहां 15 अगस्त व 26 जनवरी की तरह सुरक्षा व्यवस्था की गई है। विशेष पुलिस आयुक्त ने इस बात पर जोर दिया कि 25 अगस्त को पुलिस द्वारा शुरू में जारी की गई यातायात सलाह में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई दिल्ली क्षेत्र में आना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन


मैप माई इंडिया का इस्तेमाल करने की सलाह

सुरक्षा प्रतिबंधों के कारण या विदेशी मेहमानों का काफिला गुजरने के दौरान मेट्रो स्टेशनों पर 10-15 मिनट के लिए गेट बंद हो सकते हैं। लोग मैप माई इंडिया का मैप्पल एप डाउनलोड कर बिना किसी बाधा के यात्रा कर सकते हैं। मैप माई इंडिया बंद रास्ते व क्षेत्र को छोड़कर गंतव्य स्थान तक पहुंचा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा नियम सभी पर लागू होंगे

जिन लोगों को नई दिल्ली क्षेत्र में आने की अनुमति होगी, उन सभी पर सुरक्षा नियम लागू होंगे। अगर किसी वीआईपी का काफिला गुजरेगा तो मीडियाकर्मी समेत सभी को रोक दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य सभी सुरक्षा नियम भी लागू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed