फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   There will be adjustment and division of polling places

Noida News: मतदेय स्थलों का होगा समायोजन व विभाजन

Wed, 19 Nov 2025 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
There will be adjustment and division of polling places
कन्नौज। मतदेय स्थलों के विभाजन व समायोजन के लिए मंगलवार को बैठक हुई। इसमें आगामी चुनावों के मद्देनजर मतदान केंद्रों के पुनर्गठन, नए बूथों के सृजन तथा अधिक भीड़ वाले स्थलों के समायोजन पर विस्तृत चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कटियार ने तीनों विधानसभा क्षेत्रों के प्रस्तावित समायोजन एवं नए बूथों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र में 12 समायोजन एवं 27 नए बूथ के साथ कुल 39 बूथ बनाए गए हैं। इसी प्रकार तिर्वा विधानसभा क्षेत्र में छह समायोजन एवं 18 नए बूथ सहित कुल 24 बूथ बनाए गए। वहीं सदर विधानसभा क्षेत्र में सात समायोजन एवं 28 नए बूथ के साथ कुल 35 बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने मतदेय स्थलों की वर्तमान व्यवस्था से संबंधित सुझाव जिला निर्वाचन अधिकारी को दिए। कहा गया कि जिन बूथों पर मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक है, वहां भीड़-नियंत्रण और सुगमता के लिए अतिरिक्त बूथ बनाया जाना आवश्यक है। साथ ही समायोजन में दूरी, पहुंच, सुरक्षा, महिला एवं दिव्यांगजनों की सुविधा तथा पारदर्शिता पर चर्चा की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सुझावों की सराहना करते हुए कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, सुचारु एवं मतदाता हित को ध्यान में रखकर कराया जाएगा। बैठक में तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत, एडीएम देवेंद्र सिंह सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्ष एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed