फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   There were 51,958 power cuts during your rule: Sood

आप के शासन में 51,958 बार बिजली कटौती हुई : सूद

Thu, 03 Apr 2025 08:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 08:54 PM IST
विज्ञापन
There were 51,958 power cuts during your rule: Sood
राजधानी में बिजली कटौती के मुद्दे पर ऊर्जा मंत्री ने आप को घेरा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने राजधानी में बिजली कटौती के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और आप पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आप लगातार बिजली संकट को लेकर झूठे दावे कर रही है और जनता को गुमराह कर रही है। बीते दस वर्षों में दिल्ली में पांच घंटे से अधिक समय तक 51,958 बार बिजली कटौती हुई।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि विपक्ष ने हाल ही में विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव रखा था, लेकिन जब सरकार ने इसके जवाब में विस्तृत तथ्य रखने शुरू किए, तो आप नेता सदन से गायब हो गए। आतिशी की ओर से बार-बार दिए जा रहे गलत बयानों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। सरकार इस मामले में विधि विशेषज्ञों से सलाह ले रही है। आप के शासन में भी दिल्ली में कई बार बिजली कटौती हुई थी। वर्ष 2015 में 7160 बार, वर्ष 2016 में 8659, वर्ष 2017 में 7301, वर्ष 2018 में 6265, वर्ष 2019 में 5010, वर्ष 2020 में 3807, वर्ष 2021 में 3671, वर्ष 2022 में 2692, वर्ष 2023 में 3486 व 2024 में 3907 बार पांच घंटे से अधिक बिजली गुल रही। इसके बावजूद आप बिजली संकट पर झूठे दावे कर रही है।
विज्ञापन

पूरी दुनिया में कोई भी बिजली नेटवर्क ऐसा नहीं है, जिसमें रखरखाव के लिए शटडाउन की आवश्यकता न हो। अगर आप ये कहती है कि उसके शासनकाल में एक मिनट के लिए भी बिजली नहीं गई, तो इसका मतलब है कि बिजली नेटवर्क का रखरखाव ही नहीं हुआ। आप झूठ फैलाकर जनता को भड़काने की कोशिश कर रही है। वर्ष 2024 में गर्मी के मौसम में बिजली का संकट सबसे अधिक था, लेकिन उस समय आप सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा सकी। इस बार गर्मियों में बिजली की मांग 9200 मेगावाट तक पहुंचने की संभावना है, जिसके लिए दिल्ली सरकार पूरी तरह तैयार है। सरकार ट्रांसफार्मर बदलने, लोड बैलेंसिंग और बिजली आपूर्ति को दुरुस्त करने के लिए काम कर रही है। मानसून में जलभराव के कारण कई इलाकों में बिजली कटौती की जाती है, ताकि करंट फैलने का खतरा न हो। इसके लिए पीडब्ल्यूडी और जल बोर्ड के साथ मिलकर काम किया जा रहा है। इसके अलावा सरकार ने बजट में लटकते तारों को हटाने के लिए भी समुचित राशि आवंटित की है जिस पर काम शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article