फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   There was no shaving ceremony in the village, five teams engaged in the investigation

Noida News: गांव में नहीं था कोई मुंडन, खुलासे में लगी पांच टीमें

Tue, 28 Oct 2025 12:03 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Tue, 28 Oct 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
There was no shaving ceremony in the village, five teams engaged in the investigation
सीतापुर। सदरपुर इलाके में रविवार रात हुई लूट के मामले में पुलिस ने केस दर्ज करते हुए पांच टीमों को खुलासे के लिए लगाया है। सभी टीमें अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही हैं। इसमें एसओजी को भी लगाया गया है। घटना में यह तथ्य भी सामने आया है जिस गांव रुसहन में मुंडन कार्यक्रम में पीड़ित महिलाएं नृत्य करने जा रही थीं, वहां पर ऐसा कोई कार्यक्रम ही नहीं था।
विज्ञापन

इसके साथ ही जिसने महिलाओं को बुलाया था, वह रास्ते में आते समय उनके संपर्क में ही रहा है। हालांकि इस मामले में 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। सरैयां निवासी शिवानी, सोनी, काजल, मनु के अनुसार वह एक कार से रुसहन गांव जा रही थीं। वहां मुंडन संस्कार में उनको नृत्य करना था। कार मोनू चला रहे थे। हुसैनपुर और रुसहन गांव के बीच चार बदमाशों ने पेड़ डाल कर पहले कार को रोका फिर कार में तोड़फोड़ करते हुए करीब दस लाख रुपये के जेवर, चेन, कुंडल और मोबाइल लूट लिए थे। एएसपी दक्षिणी और सीओ महमूदाबाद वेदप्रकाश श्रीवास्तव ने मौके पर जाकर निरीक्षण करते हुए पीड़ितों के बयान भी दर्ज किए थे।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गांव में कोई मुंडन कार्यक्रम नहीं था। रास्ते में आते समय एक नंबर से पीड़ित महिलाओं को फोन भी आ रहा था। जो उन्हें रास्ता बताने में सहयोग कर रहा था। मोनू की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर मामले के खुलासे में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडवांस में मिले थे पांच सौ रुपये
पुलिस के अनुसार महिलाओं की एक नृत्य पार्टी है, जो न्यू ब्रजवासी म्यूजिकल एंड डांस पार्टी के नाम से कार्यक्रम पेश करती है। इस कार्यक्रम के लिए पांच हजार रुपए मांगे गए थे लेकिन एडवांस में सिर्फ पांच सौ रुपये मिले थे। महिलाओं का कहना है कि एडवांस देने के लिए एक आदमी उनके घर आया था। उन्हें पेशगी देने वाले का चेहरा याद नहीं है।

लूटे हुए फोन की खंगाली जा रही कॉल डिटेल
पुलिस लूटे हुए फोन की लोकेशन के साथ ही उसकी सीडीआर खंगालने में जुटी हुई है। जिस नंबर से फोन आ रहा था, उसकी जांच भी की जा रही है। रात में ही पुलिस ने बार्डर के थानों पर नाकाबंदी कर दी थी। कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed