{"_id":"687fac421ca5ba684e06d61e","slug":"there-was-no-electricity-for-10-hours-in-the-aranya-society-noida-news-c-1-gnd1002-3196931-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: द अरण्या सोसाइटी में 10 घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: द अरण्या सोसाइटी में 10 घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन
डीजी सेट भी नहीं चले, निवासियों का आरोप- हर तीसरे दिन होता है फॉल्ट
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-119 स्थित द अरण्या सोसाइटी में मंगलवार सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान जेनरेटर भी काम नहीं कर सके, जिससे निवासियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। सोसाइटी में तीन डीजी सेट हैं। 10 मिनट चलने के बाद डीजी सेट भी बंद हो गए। जिन घरों में इन्वर्टर थे वे भी दोपहर तक बंद हो गए। लोगों को मोबाइल चार्ज करने के लिए भटकना पड़ा।
निवासियों ने आरोप लगाया कि बिल्डर ने बिजली व्यवस्था अधूरी छोड़ी है और अब सोसाइटी को आईआरपी के माध्यम से एक मेंटेनेंस एजेंसी चला रही है। बारिश या तकनीकी कारणों से हर तीसरे दिन बिजली फॉल्ट की समस्या सामने आती है।
सोसाइटी निवासी ललिता मैथ्यूज ने बताया कि मेंटेनेंस एजेंसी की ओर से देर शाम जाकर फॉल्ट ठीक कराया गया। वहीं, निवासी राजकुमार का कहना है कि आईआरपी मेंटेनेंस पर खर्च नहीं कर रहे, डीजी सेट खराब हैं और उनकी मरम्मत नहीं कराई गई जबकि एजेंसी निवासियों से दो रुपये प्रति स्क्वायर फीट के हिसाब से शुल्क वसूल रही है।