फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   There was a tough competition in the semi-finals, the final is today

Noida News: सेमीफाइनल में हुई जोरदार टक्कर, फाइनल आज

Fri, 19 Sep 2025 09:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 09:21 PM IST
विज्ञापन
There was a tough competition in the semi-finals, the final is today
सीबीएसई राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट में पहुंचे भारतीय गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


ग्रेटर नोएडा। सीबीएसई राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को अंडर-14, 17 व 19 आयु वर्ग में सेमीफाइनल के मुकाबले खेले गए। अंडर-14 कैटेगरी के पहले सेमीफाइनल में साउथ जोन टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टी-20 मुकाबले में आठ विकेट पर 151 रन स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में ग्लोबल ग्लेडियेटर्स की टीम 58 रन ही बना सकी। टीम को 93 रन हार मिली।
दूसरे सेमीफाइनल में साउथर्न स्टैलियन्स ने आठ विकेट पर 114 रन बनाए। विपक्षी टीम नॉर्थ नाइट ने दो विकेट पर 119 रन बनाकर मैच को आठ विकेट से अपने नाम कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

अंडर-17 : पहले सेमीफाइनल में नॉर्थ जोन स्ट्राइकर्स ने छह विकेट पर 137 रन का स्कोर खड़ा किया। विपक्षी टीम सेंट्रल चार्जर्स दस विकेट पर 101 रन ही बना सकी। टीम को 36 रन हार का सामना करना पड़ा। दूसरे में साउथ जोन टाइटंस ने दस विकेट पर 118 रन बनाए। लक्ष्य को हासिल करने उतरी साउथर्न स्ट्राइकर्स की टीम 10 विकेट पर 91 रन ही बना सकी। 27 रन की जीत के साथ साउथ जोन टाइटंस ने फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-19 : सेंट्रल चार्जर्स ने 10 विकेट पर 103 रन बनाए। जवाबी पारी में नॉर्थ जोन स्ट्राइकर्स ने 107 रन बनाकर मैच सात विकेट से जीत लिया। दूसरे मैच में ग्लोबल ग्लेडियेटर्स ने सात विकेट पर 88 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ जोन टाइटंस की टीम दस विकेट पर 62 रन ही बना सकी। ग्लोबल ग्लेडियेटर्स ने 26 रन से जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। शनिवार को टूर्नामेंट में फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।

खिलाड़ियों से मिले भुवी

भारतीय क्रिकेट भुवनेश्वर कुमार (भुवी) ने शिरकत की और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने क्रिकेट में आने वाली चुनौतियों के बारे में बताया। उन्होंने खिलाड़ियों के साथ भारतीय टीम में रहते हुए क्रिकेट के मैदान पर बिताए गए समय को साझा किया। एस्टर इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष डॉ. वीके शर्मा, प्रधानाचार्य डॉ. शरबरी बनर्जी, उप-प्रधानाचार्य रचना शुक्ला भी मौजूद रहीं।ॉ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed