फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   There is no place for violence in democracy: Kejriwal

लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं : केजरीवाल

Wed, 20 Aug 2025 08:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 08:10 PM IST
विज्ञापन
There is no place for violence in democracy: Kejriwal
आप नेताओं ने सीएम पर हमले की निंदा कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आप ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से लेकर प्रदेश स्तर तक के नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में असहमति और विरोध स्वीकार्य है लेकिन किसी भी तरह की हिंसा को किसी भी कीमत पर जायज नहीं ठहराया जा सकता।
केजरीवाल ने कहा कि रेखा गुप्ता पर हमला बेहद निंदनीय है। लोकतंत्र में मतभेद हो सकते हैं। विरोध भी हो सकता है लेकिन हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं है। पुलिस दोषियों पर उचित कार्रवाई करेगी और उम्मीद है कि मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित व स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

वहीं, प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मुख्यमंत्री को थप्पड़ मारने की कोशिश की गई। यह घटना बेहद शर्मनाक है। हमारे समाज में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। महात्मा गांधी ने हमें यही सिखाया था। भाजपा अरविंद केजरीवाल पर हुए हमलों को जायज ठहराती रही लेकिन हम ऐसा नहीं करेंगे। जनता रेखा गुप्ता से नाराज हो सकती है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हमला किया जाए। हिंसा हर स्थिति में गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने भी घटना को दुखद बताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध की जगह है लेकिन हिंसा की कोई जगह नहीं। उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस दोषियों पर सख्त कार्रवाई करेगी और मुख्यमंत्री सुरक्षित हैं। वहीं, आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कहा कि दिल्ली की जनता हताश हो सकती है क्योंकि उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं कि वे हिंसा का रास्ता अपनाएं। हमले को किसी भी तरह से जायज नहीं ठहराया जा सकता। हम दिल्ली पुलिस से दोषियों को सख्त सजा देने की मांग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed