{"_id":"6af1fc91afde68aadf0961e1","slug":"there-is-no-hotel-within-a-30-kilometer-radius-and-the-hotel-currently-under-construction-on-the-premises-remains-incomplete-grnoida-news-c-491-1-gnd1012-12346-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एयरपोर्ट शुरू पर ठहरने के इंतजाम अब भी नाकाफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एयरपोर्ट शुरू पर ठहरने के इंतजाम अब भी नाकाफी
विज्ञापन
30 किलोमीटर के दायरे में नहीं कोई होटल, परिसर में बन रहा होटल भी अधूरा
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए उड़ानों के साथ ठहरने की सुविधा भी बड़ी जरूरत है। हालांकि, फिलहाल इसके पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। एयरपोर्ट के 30 किलोमीटर के दायरे में यात्रियों के ठहरने के लिए कोई होटल उपलब्ध नहीं है। ऐसे में रात में रुकने या अगली उड़ान का इंतजार करने वाले यात्रियों को ग्रेटर नोएडा जाना पड़ रहा है। इससे उन्हें अतिरिक्त दूरी तय करने के साथ समय भी खर्च करना पड़ सकता है।
एयरपोर्ट परिसर में यात्रियों की सुविधा के लिए एक होटल बनाया जा रहा है। हालांकि, इसका निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है। ऐसे में एयरपोर्ट के आसपास ठहरने की सुविधा विकसित होने का इंतजार करना होगा। वहीं, एयरपोर्ट परिसर में यात्रियों के लिए लाउंज की व्यवस्था जरूर है। यहां यात्री उड़ान से पहले कुछ समय बिता सकते हैं। हालांकि, लाउंज की सुविधा होटल में ठहरने का विकल्प नहीं है।
उड़ानों के विस्तार के साथ जरूरी होगी ठहरने की सुविधा
एयरपोर्ट को भविष्य में देश के प्रमुख हवाई अड्डों में शामिल करने की योजना है। यहां से उड़ानों की संख्या भी बढ़ाई जानी है। ऐसे में यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ आसपास होटल, गेस्ट हाउस और ठहरने की अन्य सुविधाओं की जरूरत भी बढ़ेगी। खासकर देर रात आने-जाने वाले यात्रियों, कारोबारियों और दूसरे शहरों से आने वाले लोगों के लिए एयरपोर्ट के नजदीक ठहरने की सुविधा महत्वपूर्ण होगी।