{"_id":"677c2d301cdfcc1f95024a9c","slug":"there-is-no-hope-of-relief-from-cold-in-the-next-three-days-noida-news-c-25-1-as11003-100317-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अगले तीन दिन ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अगले तीन दिन ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार छाया रहेगा कोहरा, विजिबिलिटी 250 मीटर कम रहने की संभावना
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले में आने वाले तीन दिन तक कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार करीब 250 मीटर के आसपास की विजिबिलिटी रहेगी। वहीं, अगले तीन दिन ठंड से भी राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। सोमवार को जिले का न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
बता दें कि मेवात में नए साल की शुरुआत से ही कोहरा छा रहा है। वहीं, इससे आने वाले दिनों में राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। जिले में बादल व धुंध रहने की संभावना जताई गई है। अधिकारियों का कहना है कि मेवात व पलवल का मौसम आने वाले तीन दिनों तक स्थिर रहेगा। रात में अधिक ठंड होने की संभावना जताई गई है। बढ़ती ठंड को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सुबह व शाम बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। वहीं, प्रशासन ने लोगों के लिए रैन बसेरे की व्यवस्था कर दी है।
—-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
वाहन चालकों को हो रही है परेशानी
ठंड के मौसम में कोहरा होने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है। कोहरे के चलते पिछले हफ्ते दो बड़े हादसे होने के बाद प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। सुबह व शाम को कोहरा अधिक होने के कारण 250 मीटर की विजिबिलिटी है। ऐसे में सुबह ऑफिस, कॉलेज व अन्य कार्यों से घर से बाहर निकलने वाले दो पहिया वाहन चालकों को अधिक परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
—-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मेवात में अभी तीन दिनों तक कोहरा छाया रहेगा। करीब 250 मीटर की विजिबिलिटी रहेगी । - डॉ. मनजीत, कृषि मौसम विशेषज्ञ ( कृषि विज्ञान केंद्र, गुरुग्राम)

—