{"_id":"6876582de4f36191d10927a3","slug":"there-is-no-drainage-system-noida-news-c-23-1-lko1064-68357-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जल निकासी की व्यवस्था नही, गलियां बन जाती हैं तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जल निकासी की व्यवस्था नही, गलियां बन जाती हैं तालाब
विज्ञापन
फोटो: -- -
गांव संवाद कार्यक्रम:
- यमुना सिटी के जुनेदपुर गांव में अमर उजाला संवाद में ग्रामीणों ने रखी समस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। क्षेत्र के जुनेदपुर गांव के ग्रामीण मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने से परेशान हैं। गांव में पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं है। नालियां चोक है। इस कारण गांव की गलियां व चौराहे तालाब बन जाते है। बारिश के बाद ग्रामीणों का घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। बच्चे स्कूल नही जा पाते हैं। शनिवार को अमर उजाला के ग्रामीण संवाद में स्थानीय निवासियों ने समस्याओं को उठाया और उनका समाधान करने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के कई लोग देश की आजादी में शहीद हुए थे। इसके बाद भी गांव मूलभूत सुविधाओं से अछूता हैं। गांव की आबादी करीब 10 हजार है, लेकिन यहां बच्चों के खेल मैदान नहीं है। लाइब्रेरी नही है। गांव की नालियां गाद व कीचड़ से भरी रहती हैं। तालाब की साफ सफाई नही होने के कारण बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। नल गंदा पानी उगल रहे हैं। तमाम शिकायतों के बावजूद कोई समाधान नही हुआ।
-- -- -- -- -- -- -- --
कोट
तालाब की सफाई होनी जरूरी है। ताकि पानी निकासी की समस्या से निजात मिल सके। तभी गांव का पानी गलियां में नहीं भरेगा।
- दिनेश मास्टर, ग्रामीण
घरों और चौराहे पर बारिश का पानी भर जाता है। ग्रामीणों को घर से बाहर जाने के लिए तक परेशानी का सामना करना पड़ता है।
- मुन्नी भगत, ग्रामीण
खेल मैदान और लाइब्रेरी नही होना गांव की मुख्य समस्या है। बच्चे खेत में ही खेलकूद करते हैं।
-- संजय प्रधान, ग्रामीण
गांव की मुख्य सड़क पूरी तरह जर्जर है। कई बार शिकायत की, लेकिन समाधान नही हो सका। कई बार वाहन के साथ निवासी गिर चुके है।
- धीरज सिंह, ग्रामीण
गांव के पीने वाले पानी की विभाग द्वारा जांच की जानी चाहिए। पानी पीने से कई लोग की बीमारी का शिकार हो चुके हैं।
- ब्रह्मपाल नागर, ग्रामीण