{"_id":"64306eec1e0898903e03d024","slug":"there-is-no-arrangement-for-fire-protection-of-5000-industries-grnoida-news-c-1-noi1096-413317-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 5000 उद्योगों की आग से सुरक्षा का नहीं इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 5000 उद्योगों की आग से सुरक्षा का नहीं इंतजाम
विज्ञापन
5000 उद्योगों की आग से सुरक्षा का नहीं इंतजाम
- एमएसएमई इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ने जिला प्रशासन के समक्ष उठाई मांग
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। पुराने औद्योगिक सेक्टरों की पांच हजार से ज्यादा इकाइयों की आग से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। गर्मी बढ़ने के साथ ही आग लगने की घटनाओं में तेजी आ रही है। ऐसे में इन उद्योगों की सुरक्षा के लिए एमएसएमई इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है। अग्निशमन विभाग की कार्यप्रणाली में सुधार और समय रहते आग की घटनाओं से निपटने के लिए सुझाव भी दिए गए हैं।
एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नाहटा ने बताया कि सेक्टर-एक से 11 तक पुराना औद्योगिक क्षेत्र है। यहां अधिकांश छोटे उद्योग हैं। नोएडा का सबसे पुराना क्षेत्र होने के कारण यहां कम चौड़ी सड़कें और अतिक्रमण की समस्या के कारण दमकल वाहनों को घटना स्थल तक पहुंचने में परेशानी होती है। ऐसे में प्रत्येक फायर स्टेशन में एक छोटी गाड़ी की व्यवस्था की जानी चाहिए। औद्योगिक इकाइयों के ऊपर 30 हजार लीटर की पानी की टंकी रखने का प्रावधान है। 250 वर्गमीटर और इससे छोटी इकाइयों में ढांचागत व आर्थिक समस्या के कारण ऐसा कर पाना मुश्किल हो जाता है। इस नियम की वजह से कई बार अग्निशमन एनओसी नहीं मिल पाती। इस नियम को खत्म किया जाना चाहिए। औद्योगिक इकाइयों के अनुपात में हाइड्रोलिक प्लेटफार्म की उपलब्धता नहीं है। इन्हें बढ़ाया जाना चाहिए। औद्योगिक सेक्टरों में कम दूरी फायर स्टेशन बनाने की जरूरत है, ताकि तत्काल मदद पहुंच सके। जिले में 25 हजार से ज्यादा औद्योगिक इकाइयां हैं, जबकि फायर स्टेशन महज 9 हैं। थानों के अनुपात में फायर स्टेशनों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए। पांच नए फायर स्टेशन बनाने की मांग एसोसिएशन ने उठाई है।