{"_id":"688b7e424c6a71896b01bf3b","slug":"theft-in-flat-grnoida-news-c-1-gnd1002-3231885-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सोसाइटी में इंजीनियर के फ्लैट से लाखों की नकदी व ज्वेलरी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सोसाइटी में इंजीनियर के फ्लैट से लाखों की नकदी व ज्वेलरी चोरी
विज्ञापन
सोसाइटी में इंजीनियर के फ्लैट से लाखों की नकदी व ज्वेलरी चोरी
- सेक्टर-74 स्थित सुपरटेक सोसाइटी की घटना, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-74 स्थित सुपरटेक केपटाउन सोसाइटी में रहने वाले एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के फ्लैट से बदमाशों ने लाखों की नकदी व ज्वेलरी चोरी कर ली। घटना के वक्त इंजीनियर परिवार के साथ बाहर गए थे। 19 जुलाई को हुई वारदात के एक सप्ताह बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
सुपरटेक केपटाउन सोसाइटी में रहने वाले जयंत अरोड़ा ने पुलिस से शिकायत की है कि वह 12 जुलाई को परिवार के साथ जयपुर गए थे। वह 19 जुलाई को लौटे तो देखा कि मेन गेट बंद था, लेकिन अंदर लाइट जल रही थी। इस पर उन्होंने सिक्योरिटी वालों को फोन कर बुलाया और उनके सामने दरवाजा खोला। अंदर जाने पर देखा कि सामान बिखरा पड़ा है और अलमीरा से कैश और ज्वेलरी गायब थी। पीडि़त के मुताबिक चोरों ने एक लाख 70 हजार रुपये कैश व करीब सात लाख की ज्वेलरी चोरी कर ली। आशंका जताई जा रही है चोर साफ्ट के माध्यम से फ्लैट में दाखिल हुए और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इंजीनियर का फ्लैट प्रथम तल पर है। चोर ग्राउंड फ्लोर की ग्रिल से ऊपर चढ़ गए और साफ्ट के माध्यम से दाखिल हो गए। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। आरोप है कि घटना के बाद कई दिन तक पुलिस चौकी के चक्कर काटना पड़ा। इसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया।