फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Theft in Congress national spokesperson Ragini's house

Noida News: कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी के घर में चोरी

Sun, 18 Jun 2023 06:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 06:44 PM IST
विज्ञापन
Theft in Congress national spokesperson Ragini's house
चांदी की मूर्तियां और पानी की मोटर चुराकर ले गया बदमाश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर रागिनी नायक के अशोक विहार स्थित फ्लैट में चोरी का मामला सामने आया है। एक बदमाश घर में घुसकर चांदी की मूर्तियां और पानी की मोटर चुराकर ले गया। मास्क पहना हुआ एक बदमाश सीसीटीवी में कैद हुआ है। चोरी का मामला दर्ज कर पुलिस बदमाश की पहचान का प्रयास कर रही है।

पुलिस के अनुसार, रागिनी पति अशोक बसोया और दो बच्चों के साथ अशोक विहार फेज एक में रहती हैं। इमारत में दूसरी और तीसरी मंजिल पर इनके फ्लैट हैं। अशोक ने बताया कि शनिवार सुबह नींद खुलने पर उन्होंने बैठक वाले कमरे में सामान बिखरा हुआ पाया। जांच करने पर पता चला कि कमरे से चांदी की लक्ष्मी-गणेश व साईं की मूर्तियां और बाहर लगी पानी की मोटर चोरी हो चुकी है। पुलिस को जांच में पता चला कि देर रात एक चोर ने दरवाजा खोलने की कोशिश की। नाकाम होने पर वह बालकनी से बैठक वाले कमरे में घुसा। सोफे पर उसके पैर के निशान भी मिले हैं। सीसीटीवी की जांच से पता चला कि रात दो बजे एक बदमाश ने वारदात अंजाम दी है। अशोक ने बताया कि वह तीन माह पहले ही परिवार के साथ यह रहने आए हैं। एक सप्ताह पहले भी पड़ोस के एक घर में बदमाशों ने चोरी की थी। जिला पुलिस उपायुक्त जीतेंद्र कुमार का कहना है कि बदमाश की पहचान करने की कोशिश की जा रही है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed