फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Theft in Anjali's house, eyewitness Nidhi accused of conspiracy

Noida News: कंझावला कांड अंजलि के घर में चोरी, चश्मदीद निधि पर साजिश का आरोप

Mon, 09 Jan 2023 08:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 08:35 PM IST
विज्ञापन
Theft in Anjali's house, eyewitness Nidhi accused of conspiracy
चोर घर से एलईडी टीवी, बर्तन व कुछ कपड़े चोरी कर ले गए
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कंझावला कांड में जान गंवाने वाली अंजलि के घर में चोरी हो गई। अमन विहार स्थित घर से बदमाश एलईडी टीवी, बर्तन व कपड़े चोरी कर ले गए। सोमवार सुबह घटना का खुलासा होने के बाद अमन विहार थाना पुलिस ने मौका मुआयना कर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।वहीं परिवार वालों ने अंजलि मामले की चश्मदीद निधि और पुलिस पर साजिश करने का आरोप लगाया है।
सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे अमन विहार पुलिस को करण विहार स्थित एक घर में चोरी की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची, जहां घर के दरवाजे की कुंडी टूटी मिली। इसके बाद क्राइम टीम को मौके पर बुलाकर जांच करवाई गई। जांच में पता चला कि घर अंजलि का है, जिसकी कार से कुचलने से मौत हो गई थी। अंजलि का परिवार अभी सुल्तानपुरी मेंं रहने वाली उसकी नानी के घर में रह रहा है और इस मकान में ताला लगा हुआ था।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चोरी की सूचना उनकी पड़ोसी कांता नाम की महिला ने दी थी। जांच के दौरान पता चला कि घर से एलईडी टीवी, कुछ कपड़े और बर्तन चोरी हुए हैं। परिवार वालों ने अंजलि मामले की चश्मदीद निधि और पुलिस पर साजिश करने का आरोप लगाया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालकर आराेपी की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed