फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Theft by breaking the lock, thieves also ate the food kept in the kitchen

Noida News: ताला तोड़कर चोरी, चोरों ने किचन में रखा खाना भी खाया

Fri, 24 Oct 2025 12:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Theft by breaking the lock, thieves also ate the food kept in the kitchen
घोघा/ बांसडीह। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के हालपुर गांव में बुधवार की रात में एक घर में घुसकर चोरों ने आभूषण, कीमती सामान व 40 हजार रुपये चुरा लिए। घर के मालिक को बृहस्पतिवार को चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन


हालपुर गांव निवासी तरुण प्रकाश सिंह बांसडीह कस्बा में घर बनाकर परिवार के साथ रहते हैं। पैतृक मकान में भाई ज्ञान सिंह का परिवार रहता हैं। ज्ञान सिंह की पत्नी, बेटा व बहू के साथ इलाज के लिए नई दिल्ली गई हैं। मकान में ज्ञान सिंह अकेले थे। ज्ञान सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार की रात चोरों ने तीन कमरों सहित अलमारी का ताला तोड़कर आभूषण, कीमती सामान चुरा लिए। चोरों ने किचन में रखा खाना खाकर बर्तन कमरे में फेंका था। आंगन में हैंडपंप में लगा टुल्लू भी चुरा ले गए।
विज्ञापन

सुबह घर का पीछे का दरवाजा खुला देखा तो शंका होने पर उन्होंने कमरों को देखना शुरू किया। तीन कमरों की अलमारी एवं बक्सा टूटे पड़े थे। पीड़ित ने बताया कि सोने के आभूषण व कीमती कपड़े सहित 40 हजार की चोरी हुई है। किचन में रखा इंडक्शन भी गायब था। कोतवाल राकेश उपाध्याय ने मौका मुआयना किया। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही चोर गिरफ्त किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed