{"_id":"687b97d832dd279c9a0f2ab9","slug":"theft-accused-injured-in-police-encounter-grnoida-news-c-23-1-lko1064-68768-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पुलिस मुठभेड़ में चोरी का आरोपी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पुलिस मुठभेड़ में चोरी का आरोपी घायल
विज्ञापन
दिल्ली से चोरी हुई बाइक व शाहबेरी से चोरी हुए गहने बरामद, अस्पताल में भर्ती
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली पुलिस ने शनिवार सुबह वाहन चेकिंग के दौरान एक बदमाश को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान फिरोजाबाद निवासी सूरज उर्फ संतोष (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा, खोखा कारतूस, चोरी की बाइक और गहने बरामद किए हैं।
पुलिस ने मौके से दिल्ली से चोरी की गई पैशन प्रो बाइक और मई 2025 में शाहबेरी क्षेत्र की एक ज्वेलरी दुकान से चोरी किए गए आभूषण बरामद किए। घायल बदमाश वर्तमान में गांव पतवाड़ी में रह रहा था। उसे इलाज के लिए तत्काल अस्पताल भेजा गया जहां उसका उपचार जारी है।
एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा हृदेश कठेरिया ने बताया कि शनिवार सुबह पुलिस टीम निराला एस्टेट के पास बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गौर सिटी से सूरजपुर की ओर जाने वाले रास्ते पर एक संदिग्ध व्यक्ति तेज रफ्तार बाइक से आता दिखा। पुलिस ने रुकने का इशारा किया लेकिन वह बाइक मोड़कर भागने लगा। पीछा करने पर खुद को घिरता देख उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया।
विज्ञापन
बाइक और ज्वेलरी शॉप को बनाता है निशाना
पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर मकान, दुकान, फैक्टरी और कंपनी के बाहर खड़ी पुरानी बाइकों का ताला तोड़कर वाहन चोरी करता है। उन्हें सस्ते दामों में बेच देता है। इसके अलावा वह ज्वेलरी की दुकानों को भी निशाना बनाता है। पुलिस आरोपी के मोबाइल की सीडीआर के जरिये उसके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। सूरज बिसरख कोतवाली में दर्ज एक मामले में वांछित था। उसके खिलाफ अन्य मामलों की भी जांच जारी है।