फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The young woman committed suicide by jumping from the fifth floor.

Noida News: युवती ने पांचवीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

Fri, 06 Feb 2026 10:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
The young woman committed suicide by jumping from the fifth floor.
जलपुरा गांव में नानी के साथ रहती थी, पिता अलग रहते हैं और मां की हो चुकी है मौत
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएड। ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र के जलपुरा गांव में बृहस्पतिवार रात युवती (30) ने पांचवीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। युवती के कमरे से सुसाइड नोट मिला है जिस में लिखा कि महादेव, मेरी जिंदगी में अब बचा ही क्या है? मैं अब जीना नहीं चाहती। मेरी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए।

जौनपुर के केराकत थाना क्षेत्र के खोजी गांव निवासी बरखा सिंह यहां ट्विंस बिल्डिंग में अपनी नानी के पास बचपन से रहती थीं। उनकी मां की मौत हो चुकी है और पिता अलग रहते हैं। बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपने फ्लैट की छत पर गई थीं। वहां से उन्होंने पांचवीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली। एसीपी सेंट्रल नोएडा राजीव कुमार गुप्ता का कहना है कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। मामले में परिजन की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन

मेकअप आर्टिस्ट बनना था सपना
पुलिस अधिकारी व फील्ड यूनिट ने घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। जांच में पता चला है कि युवती को उसकी नानी ने पढ़ाया-लिखाया है। परिजन ने बताया कि युवती कई दिन से मानसिक रूप से तनाव में थी। उसका सपना मेकअप आर्टिस्ट बनने का था। जिसे लेकर वह काफी समय से प्रयास कर रही थी। निजी कारणों और पारिवारिक परिस्थितियों के चलते वह अवसाद में रहने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed