फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The young man who went to explain to the minor was stabbed to death

Noida News: नाबालिग को समझाने गए छात्र की चाकू से गोदकर हत्या

Fri, 04 Aug 2023 09:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 09:18 PM IST
विज्ञापन
The young man who went to explain to the minor was stabbed to death
- छात्र के भाई से सोशल मीडिया पर नाबालिग ने किया था झगड़ा, हुई थी मारपीट
विज्ञापन

- छात्र के दोस्त को भी मारे चाकू, पुलिस ने केस दर्ज कर 8 नाबालिग पकड़े
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सीमापुरी इलाके में बृहस्पतिवार रात छोटे भाई से झगड़ा करने वाले नाबालिग को समझाने गए छात्र की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वहीं उसके दोस्त पर भी चाकू से जानलेवा हमला किया गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर आठ नाबालिगों को पकड़ लिया है। इनसे पूछताछ कर जांच कर रही है।
मृतक की शिनाख्त भोजपुरा के डीएलएफ निवासी हर्षित भारद्वाज (19) व उसके घायल दोस्त की पहचान कलंदर कालोनी निवासी शादाब (22)के रूप में हुई है। हर्षित पत्रकारिता की पढ़ाई कर रहा था। उसका छोटा भाई दिलशाद दसवीं कक्षा का छात्र है। इलाके के एक कोचिंग सेंटर में एक छात्र से दिलशाद का बुधवार को झगड़ा हो गया था। उस लड़के ने सोशल मीडिया अकाउंट पर दिलशाद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी।
विज्ञापन

इसे लेकर बृहस्पतिवार रात हर्षित अपने दोस्त शादाब और छोटे भाई को लेकर सीमापुरी पार्क पहुंचा। वहां कुछ देर बाद नाबालिग अपने सात दोस्तों के साथ पहुंच गया। समझाने के दौरान हर्षित की नाबालिगों से कहासुनी हो गई। नाबालिगों ने हर्षित और शादाब पर चाकू से हमला कर दिया। हर्षित के पेट, सीने, कमर समेत अन्य जगहों पर चाकू मारे। आसपास के लोगों ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने हर्षित को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
लड़की के अकाउंट से की थी टिप्पणी

शुरुआती जांच मेंं पता चला है आरोपी ने कोचिंग में पढ़ने वाली एक लड़की के सोशल मीडिया अकाउंट से हर्षित के भाई को टिप्पणी की गई थी। हालांकि हर्षित के परिवार वालों ने इस बात से इंकार किया है। उनका कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर इस बात के तह तक पहुंचे कि किस बात को लेकर आरोपियों ने हर्षित की हत्या की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed