फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The young man committed suicide by hanging himself from a tree

Noida News: पेड़ से लटककर युवक ने दी जान

Tue, 16 Sep 2025 06:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 06:47 PM IST
विज्ञापन
The young man committed suicide by hanging himself from a tree
पत्नी से अलगाव के कारण अवसाद में था मृतक
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली में सोमवार को एक युवक ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार पीआरवी के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की। शव की शिनाख्त मनोज कुमार (25) निवासी गांव बाचमियी, कासगंज के रूप में हुई। वर्तमान में वह माता-पिता के साथ तिलपता सूरजपुर में रह रहा था। युवक दिहाड़ी पर काम काम करता था। युवक की पत्नी करीब 13 महीने से अलग रह रही थी। इस कारण वह लंबे समय से मानसिक तनाव और अवसाद में था। प्राथमिक जांच में पाया गया कि सोमवार की रात मनोज अपनी बेल्ट से फंदा बनाकर पेड़ से लटक गया। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed