फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The work of installing explosives in the twin tower is complete, now testing will be done

Twin Tower Blast: ट्विन टावर में विस्फोटक लगाने का काम पूरा, अब होगी टेस्टिंग, पिलरों की जांच करेंगे विशेषज्ञ

Tue, 23 Aug 2022 02:09 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Tue, 23 Aug 2022 02:09 AM IST
सार

बीते कई सप्ताह से ट्विन टावर में विस्फोटक लगाने का काम चल रहा था। सियान टावर में पहले ही विस्फोटक लगा दिए गया और अब एपेक्स में भी विस्फोटक लगाने का कार्य पूरा कर लिया गया।

विज्ञापन
The work of installing explosives in the twin tower is complete, now testing will be done
ट्विन टावर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्विन टावर में विस्फोटक लगाने का काम सोमवार को पूरा हो गया। दोनों टावरों में करीब 3700 किलो विस्फोटक लगा दिए गए हैं। अब विशेषज्ञ सभी पिलरों की जांच करेंगे। जिसके बाद हर फ्लोर पर लगे विस्फोटकों को तारों से जोड़ा जाएगा। दो से तीन दिन में यह पूरा कार्य कर लिया जाएगा। इसके बाद पिलरों में लगाए गए विस्फोटक की दोबारा जांच की जाएगी। विस्फोटक छड़ में कनेक्शन सही पाए जाने पर उस पर निशान लगा दिया जाएगा। जिसके बाद 28 अगस्त को ब्लास्ट इमारत ढहा दी जाएगी।
विज्ञापन


बीते कई सप्ताह से ट्विन टावर में विस्फोटक लगाने का काम चल रहा था। सियान टावर में पहले ही विस्फोटक लगा दिए गया और अब एपेक्स में भी विस्फोटक लगाने का कार्य पूरा कर लिया गया। एडिफिस कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि दोनों टावरों के सैकड़ों पिलरों की बारी-बारी से जांच की जाएगी। टेस्टिंग के बाद दोनों टावरों में लगे विस्फोटकों को आपस में तारों से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद तार सही लगे हैं और कोई विस्फोटक डिस्कनेक्ट तो नहीं हुआ इसकी भी जांच की जाएगी। अंत में सभी फ्लोर पर लगे विस्फोटकों के तार जोड़ने के बाद फिर से जांच की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि यदि कोई पिलर या कोई फ्लोर विस्फोट के लिए बनाए गए प्लान के अनुसार नहीं जोड़ा गया तो इसका विपरीत असर पड़ सकता है। इसलिए अलग-अलग टीमों से दोनों टावर का बार-बार निरीक्षण कराया जाएगा। निरीक्षण कार्य में दो से तीन दिन लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं हुई बैठक, निरीक्षण भी टला
सोमवार को प्राधिकरण सीईओ रितु माहेश्वरी, एडिफिस कंपनी के अधिकारियों और एमराल्ड कोर्ट के निवासियों के साथ होने वाली बैठक नहीं हो पाई। सीईओ और एडिफिस कंपनी के अधिकारी ट्विन टावर के निरीक्षण के लिए भी नहीं पहुंचे।

पार्किंग के लिए आज निवासियों से बात करेंगे डीसीपी ट्रैफिक

विस्फोट से पहले एमराल्ड कोर्ट परिसर को खाली करने के लिए सोसाइटी के सभी वाहनों को दूसरे स्थानों पर पार्क किया जाना है। सेक्टर-92 मार्ट, सिल्वर सिटी समेत एक अन्य जगह पर वाहनों पार्क करने के मुद्दे पर मंगलवार को डीसीपी ट्रैफिक सोसाइटीवासियों संग बैठक करेंगे।

कई वाहनों के नहीं मिल रहे मालिक
एमराल्ड कोर्ट की बेसमेंट में करीब 40 से 50 गाड़ियां है और करीब 10 वाहनों का कोई मालिक सामने नहीं आ रहा है। इससे बड़ी परेशानी हो रही है। दरअसल क्रेन अंदर बेसमेंट तक पहुंच नहीं पा रही है। ऐसे में कारों को बेसमेंट में छोड़ने के अलावा कोई अन्य रास्ता नहीं है। हालांकि वाहनों के पेट्रोल को निकालने के लिए अधिकारियों के समक्ष सुझाव रखा जाएगा।

निरीक्षण के बाद ही मिलेगा ग्राउंड फ्लोर से प्रवेश
ट्विन टावर को ध्वस्त करने के बाद सीबीआरआई, इंजीनियरों की स्ट्रक्चरल ऑडिट कमेटी और टास्क फोर्स एमराल्ड कोर्ट के प्रत्येक फ्लैट का निरीक्षण करेगी। विशेषज्ञ एमराल्ड कोर्ट परिसर के पिलरों और फ्लैटों की जांच करेंगे। तीनों एजेंसी के जायजा लेने के बाद ही लोगों को सोसाइटी में प्रवेश करने दिया जाएगा। सबसे पहले लिफ्ट चलाकर जांच की जाएगी और फिर लाइट चालू की जाएगी। टास्क फोर्स के गौरव महरोत्रा ने बताया कि एस्पायर, एस्टर वन और एस्टर टू टावर के निवासियों को बेसमेंट से प्रवेश दिया जाएगा। तीन दिनों तक जारी रहने वाली सीबीआरआई के निरीक्षण के बाद ही ग्राउंड फ्लोर से प्रवेश दिया जाएगा।

सोसाइटी में बनाई गई टास्क फोर्स
सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट के निवासियों ने सोमवार को एक टास्क फोर्स का गठन किया है। सात सदस्यीय टास्क फोर्स में गौरव, कैप्टन राजेश कश्यप, मोहित गर्ग, नरेश केसवानी, अमित अरोड़ा, प्रशांत मलिक और अवनीश राय को इसमें शामिल किया गया है। गौरव ने बताया कि सोसाइटी में करीब 3000 लोग रहते हैं। 28 अगस्त को केवल 1600 लोग सोसाइटी में रह जाएंगे। उनके लिए पार्श्वनाथ सोसाइटी व पूर्वांचल सिल्वर सिटी और सेक्टर 137 स्थित पूर्वांचल सोसाइटी में रहने और खाने का इंतजाम किया गया है। सेक्टर 137 स्थित पूर्वांचल सोसाइटी में ऐसे लोगों को ठहराया जाएगा जिनको धूल से एलर्जी है।

वाहनों की पार्किंग के लिए डीसीपी ट्रैफिक के साथ निवासियों की होगी बैठक

पदाधिकारियों ने बताया कि वाहनों को सेक्टर 92 मार्च और सिल्वर सिटी सोसाइटी के पास पार्क करने की योजना है। 27 अगस्त तक इन सभी वाहनों को बेसमेंट से निकालकर पार्किंग के स्थान पर पहुंचा दिया जाएगा। वाहनों की पार्किंग के संबंध में मंगलवार को डीसीपी ट्रैफिक गणेश प्रसाद साहा से एमराल्ड कोर्ट के निवासियों की बैठक होनी है।

बीमार लोगों को किया जाएगा अस्पताल में एडमिट
निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में जो लोग लंबे समय से बीमार है और वह बेड पर रहते हैं ऐसे लोगों को 27 अगस्त तक एंबुलेंस के माध्यम से सेक्टर 137 स्थित फेलिक्स अस्पताल में भर्ती करा दिया जाएगा। अस्पताल की ओर से कोई चार्ज भी नहीं लिया जाएगा। सोसाइटी में अभी ऐसे 8 लोग हैं जो पैरालाइसिस या लकवा आदि समेत अन्य बीमारियों से ग्रसित हैं।

पालतू जानवरों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की अपील
सोसाइटी में कुत्ते समेत पालतू जानवरों को 27 अगस्त से दूसरे स्थानों पर पहुंचाने के लिए अपील की जा रही है। डॉग या अन्य पालतू जानवर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं, सोसाइटी निवासी मान रहे हैं कि यदि किसी कारण से कोई घटना हो जाती है तो उनकी मेहनत की कमाई मकान में ही ध्वस्त हो जाएगी। इसलिए वह जेवर नकदी और कीमती व महत्वपूर्ण सामान अपने साथ ले जा रहे हैं। कई लोगों ने हाल ही में बैंक लॉकर लेकर जूलरी आदि कीमती सामान सुरक्षित रखना शुरू कर दिया।

28 अगस्त के लिए निवासियों ने बनाई योजना
तड़के 4:00 बजे : घरेलू सहायकों के लिए प्रवेश । सुबह 6:30 बजे काम कर सोसाइटी से बाहर निकलना होगा।
सुबह 7:00 बजे 10 मिनट के लिए बिजली और पानी बंद कर दिए जाएंगे।
घर से बाहर जाने की सूचना के लिए एक पर्ची चस्पा करना होगा और उसकी फोटो आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों को भेजी जाएगी।
सुबह 7:00 बजे फ्लैट से निकलते समय गैस बिजली पानी आदि सभी का कनेक्शन बंद कर बिजली का मेन स्विच बंद करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed