फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The woman's body was thrown into a drain after her head and hands were chopped off, with injuries to several parts of her body.

Noida News: सिर और हाथ काट कर नाले में फेंका महिला का शव, शरीर के कई हिस्से में चोट

Thu, 06 Nov 2025 09:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 09:18 PM IST
विज्ञापन
The woman's body was thrown into a drain after her head and hands were chopped off, with injuries to several parts of her body.
सेक्टर-82 कट के पास नाले में मिला शव, शिनाख्त करने में जुटी पुलिस
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-82 कट के पास नाले में बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे महिला का शव मिला। उसका सिर और हाथ काटा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। महिला की पहचान के प्रयास कर रही है। पुलिस हत्या मानकर मामले की जांच कर रही है।

नाले में महिला का शव राहगीरों ने देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस की टीम ने जब शव को बाहर निकाला तब सिर धड़ से अलग था। हाथ भी कटे थे। शरीर के कई हिस्से में गंभीर चोट के निशान मिले हैं। महिला की हत्या कर शव नाले में फेंका गया था। महिला पीले रंग का सूट पहनी थी।
विज्ञापन

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि महिला की उम्र 30 से 35 साल के बीच है। शव दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। शरीर फूलने की वजह से पानी के ऊपर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि पहचान मिटाने के लिए महिला के सिर और हाथ काटे गए। शव को यहां फेंक दिया गया। सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक जांच में यह लग रहा है कि रात के वक्त हत्या करने के बाद शव को लाकर नाले में डाला गया है। इस कारण घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का बैकअप भी देखा जा रहा है। पुलिस जनपद के साथ-साथ आसपास के जिलों में गुमशुदा महिलाओं के बारे में पता लगा रही है।

--------

कुछ दूर है पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय

जिस जगह से शव बरामद हुआ है। उससे महज कुछ दूर पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय है। इस क्षेत्र को अति सुरक्षित माना जाता है। घटना स्थल के 100 मीटर की दूरी पर पुलिस चौकी है। ऐसे में पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

-----------

100 से अधिक सीसीटीवी खंगाले
मामले में जांच के लिए पुलिस ने तीन टीमें बनाई हैं। पुलिस के उच्च अधिकारी भी जुटे हैं। पुलिस ने घटनास्थल से लेकर चारों तरफ के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अब तक 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा चुकी हैं। पुलिस को कुछ सुराग भी मिले हैं जिनके आधार पर जांच आगे बढ़ रही है।



---------

विभिन्न पहलुओं पर चल रही जांच

एडीसीपी सुमित शुक्ला का कहना है कि इस मामले की जांच कई पहलुओं पर चल रही है। पहले महिला की शिनाख्त करने में जुटे हैं। इसके बाद जांच की दिशा आगे बढ़ेगी और इसमें शामिल लोगों का पता चल सकेगा। इस मामले में पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी लगी है।


वर्जन
पुलिस ने इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। महिला की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही घटना का खुलासा होगा। -सुमित कुमार शुक्ला, एडीसीपी नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed