फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The woman had taken the newborn from ESI hospital for not having a child

Noida News: बच्चा नहीं होने पर नवजात को ईएसआई अस्पताल से ले गई थी महिला

Fri, 02 Jun 2023 12:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
The woman had taken the newborn from ESI hospital for not having a child
बच्चा नहीं होने पर नवजात को ईएसआई अस्पताल से ले गई थी महिला
विज्ञापन

- नवजात के वापस मिलते ही खुशी से रो पड़ा परिवार, पुलिस का जताया आभार

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। शादी के ढाई साल बाद बच्चा नहीं होने और ससुराल से प्रताड़ना झेल रही महिला नवजात को ईएसआईसी अस्पताल से चुरा कर ले गई थी। उसने अपनी सास को बेटा होने की जानकारी दी थी। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस की टीम ने महिला को गिरफ्तार कर नवजात को उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया। गिरफ्तार महिला की पहचान भोजपुर बिहार निवासी रानी के रूप में है। वह नोएडा में भंगेल में किराए पर रहती थी।
पुलिस के मुताबिक करीब ढाई साल पहले रानी की शादी हुई थी। दो बार मिसकैरेज होने से बच्चा नहीं हुआ तो ससुराल वाले परेशान करने लगे। ससुराल पक्ष के लोग बच्चा नहीं होने पर बेटे की दूसरी शादी कराने की बात कहने लगे थे। इस बार उसका तीसरी बार भी मिसकैरेज हो गया था। लेकिन अपने सुसराल वालों को बताया कि उसका बच्चा ईएसआईसी अस्पताल में आईसीयू में रखा है। इसी दौरान रानी 25 मई को नवजात बच्चे को ईएसआई अस्पताल से लेकर भाग गई। वह ऑटो पकड़कर सीधे सलारपुर के रास्ते भंगेल चली गई। जहां ससुराल के लोगों को बच्चा होने की जानकारी दी।
विज्ञापन

इधर मामले की जांच में जुटी पुलिस की टीम ने बुधवार रात को उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नवजात का डॉक्टरी परीक्षण कराया है। बृहस्पतिवर को बच्चे को पाकर गाजियाबाद क खोड़ा निवासी उसकी मां और परिजन खुशी से रो पड़े। परिजनों ने पुलिस का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed