फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The windows were open, and the roadways passengers were shivering in the cold air.

Noida News: खुलीं खिड़कियां, ठंड हवा से ठिठुर रहे रोडवेज के मुसाफिर

Sun, 16 Nov 2025 06:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 06:04 PM IST
विज्ञापन
The windows were open, and the roadways passengers were shivering in the cold air.
यात्री बोले, गुरुग्राम व दिल्ली-एनसीआर रूट पर चलने वाली कई बसों में खिड़कियों के शीशे टूटे हैं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है। रोजबेज में बसों में सफर करने वाले मुसाफिर ठिठुर रहे हैं क्योंकि इनकी खिड़कियां ठीक से बंद नहीं हो रही हैं। इससे ठंड हवा अंदर आ रही है। गुरुग्राम व दिल्ली-एनसीआर रूट पर चलने वाली कई बसों में खिड़कियों के शीशे टूटे हैं। कई गायब हैं।

ठड़ी हवा रोकने के लिए यात्री गत्ता और शॉल लगाकर सफर कर रहे हैं। रोडवेज कर्मचारियों ने बताया कि शीशों के आने में समय लगता है। कई बसों के शीशे प्रेशर के कारण बंद नहीं होते। यात्रियों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से स्थिति ऐसी ही बनी हुई है। सुबह और देर शाम के समय तो हालत और भी खराब हो जाती है।
विज्ञापन

वर्जन

सुबह सात बजे की बस पकड़ती हूं। खिड़कियों पर शीशा ही नहीं है। ठड़ी हवा सीधे लगती है। हाथ-पैर सुन्न हो जाते हैं।- सीमा, यात्री

हम रोज सिटी बस से अपने कॉलेज जाते हैं। कुछ बसों में तो खिड़कियां बंद ही नहीं होती। हवा काफी तेज लगती है। मनोज, छात्र

गुरुग्राम से रेवाड़ी जाने वाली बस में तो शीशे खुलते ही नहीं है। बोलने पर कहते हैं कि सर्दी के कारण शीशे जाम हो गए हैं।- रानी देवी, यात्री

मैं रोज सफर करता हूं। रोडवेज को कम से कम सर्दी शुरू होते ही बसों की खिड़कियों की मरम्मत करवा देनी चाहिए। - कुलदीप सिंह, यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed