फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The wife's lover had murdered the young man with an axe

Noida News: पत्नी के प्रेमी ने कुल्हाड़ी से की थी युवक की हत्या

Sun, 14 Sep 2025 01:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
The wife's lover had murdered the young man with an axe
डाला। दो सितंबर को डाला, नई बस्ती निवासी संजय गोंड की हत्या का खुलासा पुलिस ने शनिवार को किया। हत्यारोपी वीरेंद्र गोंड को गिरफ्तार पुलिस ने उसके पास से कुल्हाड़ी बरामद की है। पुलिस का दावा है कि संजय की पत्नी से वीरेंद्र प्रेम करता था और उससे शादी करना चाहता था। इसीलिए उसने संजय को घर से बुलाकर शराब पिलाई और फिर कुल्हाड़ी से वार कर जान ले ली थी।
विज्ञापन

संजय गोंड का लहूलुहान शव नाले के बगल में झाड़ियों के बीच पाया गया था। उसके सिर पर गहरे जख्म थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।
विज्ञापन

चोपन एसओ विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि नई बस्ती निवासी वीरेंद्र गोंड पड़ोस के ही संजय गोंड की पत्नी देवी से प्रेम करता था और उससे शादी भी करना चाहता था। इसकी भनक संजय को हो गई थी। इसके बाद वीरेंद्र ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी। इसी के तहत उसने दो सितंबर की शाम को ही घर से कुल्हाड़ी लेकर उसे नाले के बगल में छिपा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद संजय गोंड को घटनास्थल के पास ले जाकर अधिक शराब पिलाई। उसके नशे में धुत होने पर कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर संजय की हत्या कर दी। हत्या के बाद 04 सितंबर की सुबह चोपन रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर अहमदाबाद भाग गया था।

वहां खर्चे के लिए पैसा खत्म होने के कारण पैसा लेने वापस आया था। शनिवार की सुबह चोपन नगर पंचायत कार्यालय मोड़ के पास से उसे गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर घटना स्थल के पास झाड़ी में छिपाकर रखी गई कुल्हाड़ी को बरामद किया गया। एसओ ने बताया कि आरोपी का संबंधित धाराओं में चालान कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed