फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The wife of the SI has accused him of having an affair with a female constable.

Noida News: एसआई पर पत्नी ने लगाए महिला कांस्टेबल से प्रेम प्रसंग के आरोप

Sat, 04 Oct 2025 09:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 09:31 PM IST
विज्ञापन
The wife of the SI has accused him of having an affair with a female constable.
-कहा- विरोध करने पर मिल रही जान से मारने की धमकी, महिला ने बिसरख कोतवाली में दी तहरीर
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने यूपी पुलिस में उप निरीक्षक (एसआई) पति पर महिला कांस्टेबल से प्रेम प्रसंग संबंध रखने के आरोप लगाए हैं। महिला ने बिसरख कोतलाली में दी तहरीर में बताया कि उसके पति नीरज कुमार सिंह का संबंध एक महिला कांस्टेबल से है। विरोध के बाद से उसे धमकी मिल रही है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला का कहना है कि उसे जून माह में पति के अफेयर का पता चला था। उसके बाद से पति शराब पीकर आए दिन उसके साथ मारपीट करने लगे। पति अक्सर महिला कांस्टेबल के साथ हल्द्वानी, मसूरी और हरिद्वार घूमने जाते हैं। विरोध करने पर उसे घर से निकाल दिया जाता है। दोनों के आपत्तिजनक फोटो भी उसके पास मौजूद हैं। दोनों मिलकर उसकी हत्या कर सकते हैं इसलिए उसने अपनी और बच्चों की सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं मीडिया सेल प्रभारी सुबोध कुमार का कहना है कि प्रकरण से संबंधित उप निरीक्षक और महिला आरक्षी थाना सेक्टर-24 के अलग-अलग मामलों में पूर्व में निलंबित हुए थे। उपनिरीक्षक नीरज कुमार वर्तमान में भी निलंबित है। वर्तमान में दोनों अनधिकृत रूप से अनुपस्थित है। आरोपों का संज्ञान लेते हुए विभागीय जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed