फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The water level of Yamuna decreased by only 5 cm in a day

Noida News: यमुना का जलस्तर दिनभर में 5 सेमी ही घटा

Thu, 04 Sep 2025 08:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 08:09 PM IST
विज्ञापन
The water level of Yamuna decreased by only 5 cm in a day
आईएसबीटी कश्मीरी गेट, सिविल लाइंस, यमुना बाजार इलाका बाढ़ग्रस्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
आईएसबीटी कश्मीरी गेट, सिविल लाइंस और यमुना बाजार में बाढ़ का 4 से 10 फीट तक पानी भर गया है। यमुना बाजार की हालत सबसे ज्यादा खराब है। इसके अलावा कई और कॉलोनियों में भी सीवर ओवरफ्लो हो रहे हैं। हालांकि, राहत की बात ये है कि यमुना का पानी धीमा ही सही लेकिन कम होना शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को यमुना का जलस्तर करीब 5 सेमी नीचे चला गया।

यमुना के पास आउटर रिंग रोड को पार कर बाढ़ का पानी बेला रोड सिविल लाइंस की रिहायशी कॉलोनियों को भी आगोश में ले चुका है। पूरी कॉलोनी में सन्नाटा पसरा है। अधिकतर घरों से निकलकर लोगों ने सुरक्षित जगहों पर शरण ली है। कॉलोनी में करीब चार फीट तक पानी भरा हुआ है। यमुना बाजार पहले दिन से डूबने लगा था बृहस्पतिवार को यहां करीब 7 फीट तक पानी भर गया। यहां बनाए गए राहत शिविरों को भी दूसरी जगह पर शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन


यमुना का वेग ज्यादा, घटने की गति धीमी
यमुना का वेग अभी बहुत ज्यादा है और पानी घटने की गति धीमी है। वजीराबाद से ओखला बैराज तक यमुना का डाउन स्ट्रीम क्षेत्र माना जाता है। मौजूदा समय हथिनीकुंड बैराज से करीब 1.5 लाख क्यूसेक पानी हर घंटे छोड़ा जा रहा है जबकि दिल्ली में वजीराबाद और ओखला बैराज से करीब 2 लाख क्यूसेक पानी हर घंटे बाहर निकल रहा है इसलिए पानी की गति दिल्ली में बहुत ज्यादा है। पानी तेजी से आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह से शाम तक केवल 5 सेमी घटा पानी
बृहस्पतिवार को सुबह 7 बजे इस सीजन का सबसे अधिक जलस्तर 207.48 मीटर दर्ज किया गया जो शाम पांच बजे तक 207.43 मीटर रह गया। दिन में पानी नहीं बढ़ा।

सीवर ओवर फ्लो की बढ़ रही समस्या
जलस्तर बढ़ने के कारण दिल्ली में यमुना में गिरने वाले नालों को एहतियातन बंद कर दिया गया है। अब स्थिति ये है कि घरों से और लगातार हो रही बारिश से निकलने वाला शहर का पानी निचले इलाकों में सीवर से ओवरफ्लो होने लगा है। यदि बाढ़ की स्थिति इसी तरह बनी रही तो दिल्ली के रिहायशी इलाके डूबने शुरू हो जाएंगे।
बृहस्पतिवार को पुराने रेलवे ब्रिज पर स्थिति

सुबह 07:00 बजे, जलस्तर: 207.48
हथनी कुंड बैराज डिस्चार्ज: 143,184 क्यूसेक
वजीराबाद बैराज डिस्चार्ज: 193,090 क्यूसेक
ओखला बैराज डिस्चार्ज: 2,40,002 क्यूसेक

सुबह 08:00 बजे, जलस्तर: 207.47
हथनी कुंड बैराज डिस्चार्ज: 142,604 क्यूसेक
वजीराबाद बैराज डिस्चार्ज: 193,090 क्यूसेक
ओखला बैराज डिस्चार्ज: 240,002 क्यूसेक

शाम 05:00 बजे, जलस्तर: 207.43
हथनी कुंड बैराज डिस्चार्ज: 137,416 क्यूसेक
वज़ीराबाद बैराज डिस्चार्ज: 193,090 क्यूसेक
ओखला बैराज डिस्चार्ज: 244,478 क्यूसेक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article