फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The water level of Hindon also increased

Noida News: हिंडन का भी जल स्तर बढ़ा, खाली कराए आसपास के मकान

Tue, 02 Sep 2025 09:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 09:58 PM IST
विज्ञापन
The water level of Hindon also increased
-यमुना के साथ ही प्रशासन हिंडन नदी में भी बचाव कार्य की तैयारियों में जुटा
विज्ञापन

-खतरे के निशान से करीब 6 मीटर नीचे है जल स्तर
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना के बाद हिंडन का भी जल स्तर बढ़ा है। हालांकि अभी हिंडन का जल स्तर खतरे के निशान से करीब छह मीटर नीचे है, लेकिन नदी के किनारे पर बने घरों में पानी घुस गया है। इस वजह से प्रशासन ने 100 से अधिक घरों को खाली करा दिया है। निवासियों को स्कूल में बनाए गए शरणालय में ठहराया गया हैं। अन्य लोगों को भी जल स्तर बढ़ने पर घर खाली करने की चेतावनी दी जा रही है। अफसरों का कहना है कि हिंडन में बाढ़ का खतरा नहीं है, लेकिन सभी टीमों को अलर्ट पर रखा गया हैं।

गाजियाबाद से जिले की सीमा में प्रवेश करने के साथ ही हिंडन नदी के दोनों तरफ बड़ी संख्या में अवैध मकान बन चुके है। हजारों की संख्या में बने मकान नदी के किनारे तक पहुंच चुके है। कई जगह हिंडन का बहाव मोड़कर मकान बनाए गए हैं। हिंडन का जल स्तर 199.95 पहुंच गया है। जबकि खतरे का निशान 205.08 मीटर हैं, लेकिन किनारे तक घर बने होने के कारण हल्का जल स्तर बढ़ने पर ही पानी घरों में घुस गया है। जिस पर दादरी तहसील की टीम लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज रही है। एसडीएम दादरी अनुज नेहरा ने बताया कि छिजारसी और चोटपुर गांव के पास डूब क्षेत्र में कई घर प्रभावित हुए है। हिंडन के किनारे पर बने घरों को खाली कराया गया है। उनको साक्षी पब्लिक स्कूल में रोका गया है। वहां पर पानी, खाना, बिजली आदि सभी तरह की मूलभूत सुविधाएं हैं।
विज्ञापन

-----------------
199.50 पहुंच गया यमुना का जल स्तर
यमुना का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार शाम यमुना का जल स्तर 198.55 मीटर रहा था। जो मंगलवार शाम छह बजे 199.50 मीटर पहुंच गया है। यह इस साल का सबसे अधिक है। रात में यमुना का जल स्तर और बढ़ने की उम्मीद है। शाम छह बजे तक एक लाख क्यूसेक से अधिक पानी ओखला बैराज को पास कर चुका था। खतरे के निशान 200.60 मीटर को भी पार कर सकता है। जिस पर डीएम ने सभी टीमों को रात 12 बजे तक स्थिति पर लगातार नजर रखने को कहा है। हिंडन और नालों पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------
शरणालयों में पहुंचे 600 से अधिक लोग
एडीएम वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार ने बताया कि करीब 1500 गोवंश को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। साथ ही 600 से अधिक लोगों को शरणालयों में रोका गया है। वहां भोजन व पानी समेत अन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध है। कुल 19 बाढ़ चौकी सक्रिय है। साथ ही 15 शरणालय बनाए गए है। जहां लोगों को रोकने की व्यवस्था की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed