{"_id":"64d7d894432dfb14fb095294","slug":"the-water-builder-will-pay-the-bill-before-the-formation-of-aoa-grnoida-news-c-23-1-noi1091-15010-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एओए के गठन से पहले का पानी का बिल्डर देगा बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एओए के गठन से पहले का पानी का बिल्डर देगा बिल
विज्ञापन
131वीं बोर्ड बैठक दूसरी खबर
बिल्डर को देना होगा एओए के गठन से पहले का पानी बिल
- बोर्ड बैठक में बिल भुगतान के लिए बनी पॉलिसी पर लगी मुहर
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। प्राधिकरण ने बोर्ड बैठक में ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बिल्डर और निवासियों के बीच जारी पानी के बिल को लेकर विवाद का हल निकाल लिया है। बोर्ड ने तय किया है कि अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन (एओए) के गठन होने तक बिल्डर को ही पानी का बिल अदा करना होगा। प्राधिकरण ने बिल भुगतान के लिए स्पष्ट पॉलिसी बना दी है। इस समस्या से करीब एक लाख निवासियों को राहत मिलेगी।
दरअसल, ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 200 से अधिक सोसाइटियां हैं। इनमें से करीब 35 सोसाइटियों में पानी के बिल को लेकर विवाद है। प्राधिकरण की ओर से अब तक कोई स्पष्ट पॉलिसी नहीं होने के कारण विवाद थमने के बजाय बढ़ता ही जा रहा था। शनिवार को हुई बोर्ड बैठक में इसका हल निकाल लिया गया है। अभी तक बिल्डर कागजों में एओए को हैंडओवर कर देता था और सभी तरह के बिल एओए के मत्थे चढ़ जाते थे। इसे लेकर कई सोसाइटियों के बिजली-पानी तक के कनेक्शन कट चुके हैं। इससे निवासियों को परेशानी होती थी और अंत में उन्हीं को यह बिल जमा करने होते थे।
मगर अब जब तक बिल्डर के पास सोसाइटी का चार्ज रहेगा तब तक वहीं पानी के बिल का पैसा अदा करेगा। इससे प्राधिकरण का पानी का बकाया करीब 65 करोड़ मिलने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन
अगस्त से 39 सेक्टरों में पहुंचेगा गंगाजल
ग्रेटर नोएडा में 85 गंगाजल परियोजना से 33 सेक्टरों में गंगाजल की आपूर्ति करने का दावा किया है। अगस्त तक 39 सेक्टरों में गंगाजल पहुंचना शुरू हो जाएगा। पहले चरण में कुल 58 सेक्टरों में गंगाजल पहुंचाने की योजना है।