फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The wait of 25 years is over, Noida will be connected to the sky today.

Noida News: 25 वर्षों का इंतजार खत्म, आज आसमान से जुड़ेगा नोएडा

Fri, 27 Mar 2026 09:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 09:07 PM IST
विज्ञापन
The wait of 25 years is over, Noida will be connected to the sky today.
- अप्रैल के अंतिम सप्ताह में शुरू होंगी घरेलू उड़ाने , जनसभा में डेढ़ लाख लोगों के आने की उम्मीद
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। करीब 25 वर्षों के बाद आसमान से जुड़ने का नोएडा का सपना आज पूरा हो जाएगा। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही कार्गो टर्मिनल का लोकार्पण और विमानों की मरम्मत के लिए बनने वाले एमआरओ (रखरखाव, मरम्मत और संचालन) सेंटर का शिलान्यास भी करेंगे। एयरपोर्ट पर घरेलू व्यावसायिक उड़ानें और कार्गो सुविधा अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक शुरू होने की संभावना है। हवाईअड्डे के पहले चरण में 1334 हेक्टेयर क्षेत्र में विकास कार्य किए गए हैं। करीब 11,200 करोड़ की लागत से तैयार हवाई अड्डा उड़ान भरने के लिए तैयार है।
उद्घाटन से पहले पीएम करेंगे निरीक्षण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह लगभग 11:30 बजे नोएडा एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन का निरीक्षण करेंगे। जिसके बाद दोपहर 12 बजे प्रधानमंत्री हवाई अड्डे का लोकार्पण करेंगे। समारोह में प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सिविल एविएशन मिनिस्ट्री के मंत्री राम मोहन नायडू शामिल होंगे। इसके कुछ देर बाद प्रधानमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा एयरपोर्ट परिसर में टर्मिनल से कुछ दूरी पर होगी।
विज्ञापन

एक रनवे से होगी शुरुआत, अभी दिन में ही होंगी उड़ानें
पहले चरण में एक रनवे बनाया गया है। शुरुआत में देश के 47 शहरों में घरेलू उड़ानें शुरू होंगी। तीन माह में अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की योजना है। पहले वर्ष एयरपोर्ट से लगभग 50 लाख यात्रियों की आवाजाही की संभावना है। हालांकि पहले चरण की क्षमता 1.2 करोड़ यात्रियों के लिए बनाई गई है। नोएडा एयरपोर्ट पर 3900 मीटर का रनवे, टर्मिनल और कार्गो का काम पूरा हो चुका है, यहां सभी प्रकार के उपकरण लग चुके हैं। रनवे पर कैलिब्रेशन टेस्ट भी दोनों तरफ से हो चुका है। फिलहाल सिर्फ दिन में ही उड़ानें शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडिगो 45 शहरों और एयर इंडिया 13 शहरों के लिए शुरू करेगी सुविधा
शुरुआत में यहां से मुंबई, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, अहमदाबाद, चंडीगढ़, हैदराबाद, बेंगलूरु, जयपुर, अयोध्या, चेन्नई आदि शहरों की सेवाएं मिलेंगी। इंडिगो 45 शहरों की लिए विमान सेवा शुरू करेगी। वहीं एयर इंडिया शुरुआत में 13 शहरों और अकासा 7 शहरों में घरेलू उड़ान की सुविधा उपलब्ध कराएगी। नए एयरपोर्ट से एक दिन में अधिकतम 65 फ्लाइट का संचालन किया जा जाएगा। रनवे पर एक घंटे में 30 फ्लाइट के टेकऑफ और लैंडिंग की क्षमता है।

वीवीआईपी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे और आम जनता किशोरपुर से जनसभा स्थल तक जाएगी
एयरपोर्ट के लोकार्पण कार्यक्रम और प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए तीन बड़े पांडाल बनाए गए हैं। पीएम की रैली में डेढ़ लाख लोगों के जुटने का अनुमान है। कार्यक्रम में वीवीआईपी की एंट्री यमुना एक्सप्रेसवे के 33 किमी कट पर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से होगी। जबकि आम जनता की एंट्री किशोरपुर वाले रास्ते से होगी। लोगों की सुविधा के लिए समारोह के अंदर जाने के लिए पांच गेट बनाए गए हैं। समारोह में 20 हजार वाहनों के आने की उम्मीद है। इसके लिए 10 से ज्यादा पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। एयरपोर्ट पर दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर हरियाणा से भी लोगों के आने संभावना है।

एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए टैक्सी और निजी वाहन का सहारा
घरेलू फ्लाइटों के शुरू होने के साथ-साथ कैब और बसों की सुविधा दी जानी है। इसके लिए एनआईए ने यूपी रोडवेज, दिल्ली रोडवेज, उत्तराखंड और राजस्थान रोडवेज के साथ एमओयू किया है। इसके अलावा कुछ कैब कंपनियों से भी एनआईए का समझौता है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद आदि शहरों से निजी वाहनों से आने वाले नोएडा एयरपोर्ट पहुंचने वालों के लिए यमुना एक्सप्रेसवे का विकल्प है। यमुना एक्सप्रेसवे के 32वें किमी पर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के लिए इंटरचेंज बनाया गया है। करीब 800 मीटर एलिवेटेड ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का यह रास्ता पहले ही तैयार हो चुका है।


एनसीआर में दूसरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा
पूरी तरह बनने के बाद नोएडा एयरपोर्ट देश का सबसे बड़ा और दिल्ली एनसीआर का दूसरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा होगा। इसके संचालन से दिल्ली समेत हिंडन एयरपोर्ट का दबाव भी कम होगा। साथ ही कार्गो हब से नोएडा, ग्रेनो, दिल्ली, बुलंदशहर, आगरा, टप्पल समेत अन्य शहरों व जिलों के उद्यमी दूसरे देशों में अपना सामान निर्यात कर सकेंगे।



नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का प्रधानमंत्री शनिवार को लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह 11:30 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री यहां पर एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। - मेधा रूपम, जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed