फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The two-day pilgrimage of Ashtasakhi villages began in Barsana.

Noida News: बरसाना से शुरू हुई अष्टसखी गांवों की दो दिवसीय परिक्रमा

Wed, 05 Nov 2025 12:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
The two-day pilgrimage of Ashtasakhi villages began in Barsana.
कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर परिक्रमा करते श्रद्धालु।
बरसाना। श्रीजी निज अष्टसखी गांवों की दो दिवसीय परिक्रमा मंगलवार को कस्बे से शुरू हुई। प्रियाकुंड पर संकल्प के साथ आरंभ हुई यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु लाडले ठाकुर के डोले के साथ निकले। राधारानी और उनकी सखियों के जयकारों से बरसाना गूंज उठा।
विज्ञापन

ब्रजाचार्य पीठ के प्रवक्ता घनश्याम भट्ट और ललिता पीठ के कृष्णानंद भट्ट (सुसठ महाराज) के सानिध्य में परिक्रमा का शुभारंभ हुआ। पहले दिन भक्तों ने परिक्रमा के दौरान गुलाब सखी स्थल, गाजीपुर में गोपालजी मंदिर, प्रेम सरोवर, गांव संकेत में कात्यायनी देवी और राधारमण मंदिर, आजनोख में इंदुलेखा सखी और अंजन विहारी, करहला में चंपकलता सखी व घमंड देवाचार्य की समाधि स्थल, कमई में विशाखा सखी व दाऊजी मंदिर, बरसाना स्थित पाडर वन और रावल वन में ब्रजेश्वर महादेव की परिक्रमा लगाई। परिक्रमा बुधवार को गहवर वन की परिक्रमा के साथ संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed