{"_id":"68e80f5d90da2b425a0731b4","slug":"the-tenants-living-in-the-flat-are-accused-of-conspiring-with-the-builder-to-occupy-the-flat-na-news-c-198-1-gbd1023-10880-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: फ्लैट में रह रहे किरायेदारों पर बिल्डर संग मिलकर कब्जा करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: फ्लैट में रह रहे किरायेदारों पर बिल्डर संग मिलकर कब्जा करने का आरोप
विज्ञापन
साहिबाबाद। दिल्ली के भागीरथ विहार की रहने वाली नीलम ने अपने टीला मोड़ स्थित दो फ्लैटों में किराये पर रहने वाले दंपती और बिल्डर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि आंबेडकर कॉलोनी निवासी जिस प्रॉपर्टी डीलर खुर्शीद आलम से उन्होंने दो फ्लैट खरीदे थे। उन्हीं के साथ मिलकर किरायेदार अभिषेक पचौरी ने कब्जा कर लिया है। यहां तक कि डेढ़ साल से किराया भी नहीं दिया। पुलिस ने आठ अक्तूबर की देर रात मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
दर्ज मुकदमे में नीलम ने बताया कि उनके पति नवीन कुमार ने जनवरी 2021 में खुर्शीद आलम से दो फ्लैट खरीदे थे। यह फ्लैट प्रापर्टी डीलर ने इनके मालिक कुलदीप कुमार और हरदेवी से दिलवाए थे। इसके बाद प्रापर्टी डीलर ने यह मकान दिसंबर 2022 में अपने परिचित अभिषेक पचौरी को पांच हजार रुपये प्रति माह के किराये पर दिलवा दिया।
आरोप है कि कुछ माह तक किराया देने के बाद किरायेदार ने किराया देना बंद कर दिया। अभिषेक और उनकी पत्नी शशि पचौरी से फ्लैट खाली करने के लिए कहा तब उन्होंने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दंपती ने प्रापर्टी डीलर के साथ मिलकर फ्लैटों पर कब्जा कर लिया। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।