{"_id":"68c187b603d1ff747d09977f","slug":"the-team-that-went-to-demolish-the-illegal-building-in-salarpur-khadar-returned-empty-handed-noida-news-c-1-gnd1002-3389271-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सलारपुर खादर में अवैध इमारत तोड़ने गई टीम बैरंग लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सलारपुर खादर में अवैध इमारत तोड़ने गई टीम बैरंग लौटी
विज्ञापन
मौके पर जुटे भारतीय किसान यूनियन के नेता व कार्यकर्ता, कोर्ट के स्टे की बात कही
-- -- -- -- -- -- -- -
60 से ज्यादा पुलिसकर्मी, थाना प्रभारी, एसीपी भी थे मौजूद
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-107 सलारपुर खादर में बनी अवैध इमारतों में एक को तोड़ने के लिए बुधवार को गई प्राधिकरण की टीम को विरोध के कारण लौटना पड़ा। निर्माण करने वालों के पक्ष में किसान संगठन और स्थानीय लोगों के जुटने के कारण प्राधिकरण की टीम को बैरंग लौटना पड़ा।
किसान यूनियन के कार्यकर्ता इमारत के सामने जेसीबी के रास्ते में बीच सड़क पर ही बैठ गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों की जमीन पर किसान की तरफ से किए गए निर्माण को प्राधिकरण की टीम तोड़ने आई है। वहीं, इमारत बनवा रहे लोगों ने दावा किया कि कोर्ट का स्टे है।
इधर, तोड़फोड़ की तैयारी वर्क सर्कल-8 की तरफ से की गई थी। सुबह 10 बजे मौके पर चार जेसीबी व कर्मचारी, 60 से ज्यादा पुलिसकर्मी, थाना प्रभारी व एसीपी पहुंचे लेकिन तोड़फोड़ शुरू होने से पहले ही भीड़ जुट गई। पुलिस ने भीड़ को किनारे किया तो भारतीय किसान यूनियन के कई नेता समर्थकों के साथ पहुंचे और विरोध शुरू कर दिया। इसके बाद किसान नेता सड़क पर ही धरना देने लगे। यह घटनाक्रम दोपहर 1 बजे तक चला। इसके बाद प्राधिकरण ने अभियान टालने का निर्णय लिया। प्राधिकरण के वर्क सर्कल-8 के प्रभारी प्रदीप साहू ने बताया कि जिस इमारत को तोड़ने की योजना बनाई गई थी उस पर कोर्ट का कोई स्टे नहीं है। इसे लेकर विधि विभाग से भी जानकारी लेकर योजना बनाई गई थी। पुलिस का भी साथ मिला लेकिन मौके पर किसानों के विरोध व भीड़ की वजह से तोड़फोड़ नहीं हो पाई।
विज्ञापन
50 से ज्यादा अवैध इमारतें बन रहीं
सेक्टर-107 सलारपुर खादर में 50 से ज्यादा अवैध इमारतें बन रहीं हैं। इनमें कई का निर्माण भी पूरा हो गया है। जुलाई में प्राधिकरण ने इन इमारतों पर नोटिस चस्पा करने के अलावा बिल्डर व उनकी कंपनियों के नाम सार्वजनिक किए थे। नोटिस में एक हफ्ते के अंदर खुद निर्माण तोड़ने की चेतावनी दी गई थी। प्राधिकरण के मुताबिक यह इमारतें खसरा नंबर-723, 724, 727 से 739, 745 से 753 तक नोएडा प्राधिकरण की अधिसूचित व अर्जित जमीन पर बनाई जा रही हैं। इनमें बिल्डर फ्लैट बेच रहे हैं। कई इमारतों का निर्माण भी पूरा हो गया है।