{"_id":"68d6fb30983c918b2c0d7880","slug":"the-team-inspected-the-development-works-in-naraya-na-news-c-5-1-drn1046-798324-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जांच टीम ने किया नराया में विकास कार्यों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जांच टीम ने किया नराया में विकास कार्यों का निरीक्षण
Sat, 27 Sep 2025 11:26 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sat, 27 Sep 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
विकासखंड कालसी के ग्राम पंचायत नराया में कराए गए निर्माण कार्यों की शिकायत पर जिलाधिकारी की ओर से बनाई गई कमेटी ने गांव का स्थलीय निरीक्षण करके निर्माण कार्यों की जांच की। बताते चलें कि ग्राम पंचायत नराया के पूर्व प्रधान श्रीचंद सिंह तोमर ने ग्राम पंचायत में विभिन्न योजनाओं के तहत कराए गए विकास कार्यों में धांधली की शिकायत करते हुए पांच बिंदुओं पर जांच कराए जाने की मांग जिला अधिकारी व जिला विकास अधिकारी से की थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी ने एक जांच कमेटी बना दी थी। जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार के नेतृत्व में बनी जांच कमेटी ने शिकायतों की बिंदुवार जांच की। इस दौरान टीम ने गांव में कराए गए विकास कार्यों की गुणवत्ता व नापतौल आदि की जांच का कार्य भी किया। शिकायतकर्ता ने बताया कि टीम ने सही तरीके से जांच नहीं की है, जिसके कारण वह शीघ्र न्यायालय की शरण में जाएंगे। खंड विकास अधिकारी जगत सिंह ने बताया कि जांच की रिपोर्ट तैयार करके जिलाधिकारी को प्रेषित की जाएगी।
विज्ञापन