{"_id":"6307d92292997600e3208982","slug":"the-teacher-beat-the-student-with-a-stick-for-bad-handwriting-noida-news-noi666849297","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News : लिखावट खराब होने पर शिक्षक ने छात्रा को डंडे से पीटा, सूज गई आंख, अध्यापक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News : लिखावट खराब होने पर शिक्षक ने छात्रा को डंडे से पीटा, सूज गई आंख, अध्यापक गिरफ्तार
Fri, 26 Aug 2022 06:32 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 06:32 AM IST
सार
छात्रा की आंख के पास चोट लगने पर सूजन आ गई। उसे एक आंख से दिखना बंद हो गया। घर पहुंची छात्रा की हालत देखकर परिजन ने कासना कोतवाली में शिक्षक के खिलाफ शिकायत दी। जिसके बाद आरोपी शिक्षक अमित कटियार को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कासना क्षेत्र स्थित स्कूल में कक्षा दो की छात्रा की लिखावट (हैंड राइटिंग) खराब होने पर शिक्षक ने उसकी पिटाई कर दी। छात्रा की आंख के पास चोट लगने पर सूजन आ गई। उसे एक आंख से दिखना बंद हो गया। घर पहुंची छात्रा की हालत देखकर परिजन ने कासना कोतवाली में शिक्षक के खिलाफ शिकायत दी। जिसके बाद आरोपी शिक्षक अमित कटियार को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
मूलत: हाथरस निवासी सोहनपाल कासना कस्बे में परिवार के साथ रहते हैं। बेटी शालू (11) कस्बे के रॉयल वर्ल्ड स्कूल में पढ़ती है। सोहनपाल ने बताया कि रोजाना की तरह बेटी बुधवार को स्कूल गई थी। स्कूल में शिक्षक अमित कटियार ने खराब हैंडराइटिंग देखकर छात्रा की डंडे से पिटाई शुरू कर दी। डंडा लगने एक आंख में सूजन आ गई। उसे दिखना बंद हो गया। छात्रा किसी तरह घर पहुंची तो परिजन बच्ची की हालत देख दंग रह गए। उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुटटी दे दी गई। छात्रा के पिता सोहनपाल ने शिक्षक के खिलाफ कासना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
शारीरिक या मानसिक यातना नहीं दे सकते शिक्षक
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से सभी स्कूलों को साफ निर्देश हैं कि वह बच्चों के किसी भी तरह की शारीरिक या मानसिक यातना नहीं देंगे। उनको खेल-खेल में पढ़ाना होगा। मगर शिक्षक अकसर अपनी हद पार कर जाते हैं। इससे पहले ग्रेटर नोएडा में ऐसी घटना हो चुकी है। जिसमें शिक्षक की पिटाई से छात्र के हाथ की हड्डी टूट गई थी।
विज्ञापन
परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी शिक्षक अमित कटियार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- विशाल पांडेय, एडीसीपी

कक्षा -2 की घायल छात्रा शालू। - फोटो : Grnoida