Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   External examiners will conduct Science and Home Science practicals for the first time; 20,000 students will participate.

Noida News: बाहरी शिक्षक पहली बार लेंगे विज्ञान-गृह विज्ञान का प्रैक्टिकल, 20 हजार छात्र होंगे शामिल

Sun, 29 Nov 2026 05:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
External examiners will conduct Science and Home Science practicals for the first time; 20,000 students will participate.
- छात्रों को आत्मविश्वास के साथ उत्तर देने की सलाह, रिवीजन क्लास के माध्यम से उनकी शंकाओं का हो रहा समाधान
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में इस बार विज्ञान और गृह विज्ञान विषयों का प्रायोगिक मूल्यांकन पहले की तुलना में अलग होगा। पहली बार इन दोनों विषयों के प्रैक्टिकल के लिए बाहरी शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। अब तक स्कूल के शिक्षक ही विद्यार्थियों का प्रायोगिक मूल्यांकन करते थे, लेकिन नए नियम के तहत इस व्यवस्था में बदलाव किया गया है। जिले में हाईस्कूल के 20 हजार से अधिक विद्यार्थी इस नई व्यवस्था के तहत प्रैक्टिकल परीक्षा में शामिल होंगे।
छात्रों का बढ़ा रहे आत्मविश्वास
स्कूलों में छात्र-छात्राओं को प्रैक्टिकल की प्रक्रिया समझाई जा रही है। साथ ही, उन्हें आत्मविश्वास बनाए रखने की सलाह दी जा रही है। शिक्षकों का कहना है कि बाहरी परीक्षकों से घबराने की जरूरत नहीं है। रटने के बजाय विषय की समझ पर ध्यान देना जरूरी है। भंगेल स्थित कन्या इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य केपी सिंह ने बताया कि पहली बार विज्ञान और गृह विज्ञान के प्रैक्टिकल के लिए बाहरी शिक्षक आएंगे। वहीं, नवजीवन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि अन्य विषयों के प्रैक्टिकल स्कूल स्तर पर ही होंगे।
विज्ञापन

पहले मिल जाते थे 30 में से 30 अंक



कक्षा 10वीं के विज्ञान और गृह विज्ञान विषयों में 30-30 अंकों का प्रायोगिक मूल्यांकन होता है। पहले स्कूल के संबंधित शिक्षक ही प्रैक्टिकल परीक्षा लेकर विद्यार्थियों को अंक देते थे। इस व्यवस्था में अधिकांश विद्यार्थियों को पूरे अंक मिल जाते थे। अब पहली बार बाहरी शिक्षक मूल्यांकन करेंगे। ऐसे में विद्यार्थियों को अच्छे अंक पाने के लिए विषय की समझ, प्रयोगों की जानकारी और बेहतर तैयारी दिखानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article