फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The target is to collect 71 tonnes of straw per month for cow shelters.

Noida News: गोशालाओं के लिए 71 टन भूसा महीने में जुटाने का लक्ष्य

Wed, 29 Apr 2026 07:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
The target is to collect 71 tonnes of straw per month for cow shelters.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। जिले की गोशालाओं के लिए 71 टन भूसा एक महीने में जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। ये 6 महीने तक चलेगा। पशुपालन विभाग ने इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। अब तक लगभग 28 टन भूसा एकत्र किया जा चुका है।



मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अरुण कुमार सचान ने बताया कि शासन स्तर से गोशालाओं के लिए 1417 क्विंटल भूसा दान और 5670 क्विंटल खरीद के जरिए उपलब्ध कराने का लक्ष्य तय किया गया है। 15 अप्रैल से 31 मई के बीच यह व्यवस्था सुनिश्चित की जानी है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 2611 क्विंटल भूसा खरीदा जा चुका है, जबकि 286 क्विंटल दान के रूप में प्राप्त हुआ है। लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रत्येक ग्राम सभा को 10-10 क्विंटल भूसा दान में जुटाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा जिला पंचायत स्तर पर 100 क्विंटल और प्रत्येक पशु चिकित्साधिकारी को 20 क्विंटल भूसा दान के रूप में जुटाने का लक्ष्य दिया गया है। विभाग का दावा है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed