फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The sweepers started a gradual hunger strike

नगर पालिका के सफाई कर्मियों ने शुरू की क्रमिक भूख हड़ताल

Tue, 24 Aug 2021 10:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
The sweepers started a gradual hunger strike
पलवल। नगर परिषद में लगे सफाई कर्मचारी एक बार फिर से आंदोलन की राह पर है। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर मंगलवार से दो दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल कर कर्मचारियों ने अपने आंदोलन की हुंकार भर दी है। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सरकार को चेतावनी देते हुए कर्मचारियों ने कहा कि अगर जल्द ही उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया। तो आने वाले दिनों में उनका आंदोलन और भी तेज होगा।
विज्ञापन

दो दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के साथ बातचीत हुई थी। सरकार ने कर्मचारियों की सभी मांगों को मान भी लिया था। अभी तक कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि उनकी मांग है कि नगर परिषद व दमकल विभाग में लगे कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। ठेका प्रथा को बंद किया जाए। कर्मचारियों को समान काम के बदले समान वेतन दिया जाए। सफाई उपकरण उपलब्ध करवाए जाए। वर्दी भत्ता दिया जाए। मेडिकल सुविधा प्रदान की जाए। कर्मचारियों को 100 -100 वर्ग गज के प्लॉट दिए जाएं। कोरोना वायरस से मृत्यु होने पर कर्मचारियों के आश्रितों को 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता राशि व नौकरी दी जाए।
विज्ञापन

मंगलवार को इस क्रमिक भूख हड़ताल में नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान राजपाल रंगा, उपप्रधान विनोद ढ़कोलिया, कोषाध्यक्ष शरणलाल, प्रचार मंत्री धर्म व सफाई कर्मचारी मामचंद बैठे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 24पीएएलपी-1 में है।
कैप्शन: पलवल में भूख हडताल पर बैठे नगर पालिका सफाई कर्मी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed