फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The small of dead animals will not spread in the air

हवा में नहीं फैलेगी मृत पशुओं की दुर्गंध

Sun, 06 Jun 2021 01:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
The small of dead animals will not spread in the air
नोएडा। अब शहर की हवा में मृत पशुओं की दुर्गंध नहीं फैलेगी। शव सिरदर्द नहीं बनेगा। नोएडा प्राधिकरण की ओर से शहर में मृत पशुओं के निस्तारण और शवों की उपयोगिता को लेकर एक प्लांट का निर्माण किया जाएगा। आधुनिक कारकस यूटिलाइजेशन प्लांट में मृत पशुओं का निस्तारण होगा और उनकी हड्डियों, खाल और अन्य से दूसरे उत्पाद का निर्माण होगा। प्लांट के लिए सेक्टर-96 के एक स्थल का चयन किया गया है। इसके लिए टेंडर निकाल दिया गया है। करीब 5.58 करोड़ की इस परियोजना को जल्द पूरा कराने की कोशिश प्राधिकरण कर रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, शहर में पशुओं के मरने के बाद शवों की गंभीर समस्या है। कई बार इनकी खाल आदि उतारकर शव को या तो कहीं फेंक दिया जाता है या फिर दफना दिया जाता है। बड़े पशुओं के शवों के निस्तारण में और भी दिक्कत होती है। इस प्रक्रिया में प्रदूषण और बीमारी फैलने का भी खतरा बना रहता है। इससे निजात पाने में इस तरह का प्लांट काफी कारगर साबित होगा। प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि इस प्लांट को लेकर विस्तृत कार्य योजना तैयार होगी और एजेंसी का चयन होने के बाद यह पता चलेगा कि इस प्लांट से कौन-कौन से उत्पाद का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed