फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The Shrimad Bhagwat Katha will begin on October 3; 1,100 women will take out a Kalash Yatra.

Noida News: कलश यात्रा के साथ शुरू होगी कथा

Thu, 01 Oct 2026 08:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
The Shrimad Bhagwat Katha will begin on October 3; 1,100 women will take out a Kalash Yatra.
नोएडा (संवाद)। भारत विकास परिषद की ओर से सेक्टर-33 स्थित शिल्प हाट के पास हेलिपैड ग्राउंड में तीन से 10 अक्तूबर तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा प्रतिदिन शाम चार से रात आठ बजे तक होगी। आचार्य मृदुल कांत शास्त्री कथा सुनाएंगे। कथा की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को शाम चार बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसमें बैंड, भजन मंडली, बग्गी और घोड़े शामिल होंगे। करीब 1100 महिलाएं कलश लेकर यात्रा में शामिल होंगी। आयोजकों के अनुसार, कथा में वात्सल्य मूर्ति ऋतंभरा दीदी, महामंडलेश्वर सतुआ महाराज, जगद्गुरु सुतीक्ष्ण देवाचार्य महाराज, बागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, अनिरुद्धाचार्य महाराज और भक्त शिरोमणि नंदू भैया की उपस्थिति प्रस्तावित है। मुख्य यजमान डॉ. वीके गुप्ता और रीना गुप्ता होंगे। कथा आयोजन को लेकर हुई प्रेसवार्ता में शाखा संरक्षक प्रताप मेहता, मधुसूदन दादू, कोषाध्यक्ष अक्षय पारीक, विकास अग्रवाल, सुनीता मित्तल, एसएन गोयल, मनोज गोयल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed