फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The session started with incomplete books.

Noida News: आधी अधूरी किताबों के साथ शुरू हुआ सत्र

Thu, 04 Apr 2024 06:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 06:48 PM IST
विज्ञापन
The session started with incomplete books.
आधी अधूरी किताबों के साथ परिषदीय स्कूलों में शुरू हुआ सत्र
विज्ञापन

- शिक्षा विभाग ने समय पर किताब पहुंचाने का किया था दावा, फरवरी में आ गई थी किताबें

- हिंदी, गणित और संस्कृत की पहुंचीं, अन्य विषय की किताबों का इंतजार


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। एक अप्रैल से परिषदीय स्कूलों में नया सत्र शुरू हो गया है, लेकिन अभी तक छात्रों को सभी विषय की पुस्तकें वितरित नहीं की जा सकी हैं। हिंदी, गणित और संस्कृत को छोड़कर अन्य विषय की पुस्तकें अभी तक स्कूलों में नहीं पहुंची हैं। शिक्षकों का कहना है कि अन्य किताबें कब आएंगी इसके बारे में विभाग की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में जो किताबें मिली हैं उनसे ही पढ़ाई कराई जा रही है।
शिक्षा विभाग परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई के स्तर को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रहा है। स्कूलों में छात्रों की संख्या बढ़ाने के लिए शिक्षक डोर टू डोर जाकर बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। ड्राप आउट छात्रों का पता लगाकर उनका दाखिला करा रहे हैं। इसी कड़ी में शिक्षा विभाग ने दावा किया था कि परीक्षा परिणाम जारी करने के समय ही छात्रों को पुस्तकें वितरित कर दी जाएगी, ताकि छात्र निजी स्कूलों के छात्रों से कमतर महसूस न करें।
विज्ञापन


लेकिन शिक्षा विभाग ने स्कूलों में किताब तो पहुंचा दी, लेकिन आधी अधूरी। शिक्षकों ने बताया कि अभी विज्ञान, अंग्रेजी, पर्यावरण, एसएसटी समेत कई विषयों की पुस्तकें नहीं आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




बेसिक शिक्षा विभाग के दफ्तर में रखी रहीं किताबें
हर बार छात्रों को किताबें मिलने में देरी हो रही थी। इस बार विभाग की ओर से जल्द किताबें भेजने की रणनीति तैयार की गई थी। इसके लिए फरवरी में बेसिक शिक्षा विभाग को किताबें भी मिल गई थीं, लेकिन अभी तक स्कूलों में सभी किताबें नहीं पहुंच सकी हैं।

अभी कुछ विषयों की पुस्तक ही स्कूलों को उपलब्ध कराई गई है। इसी के साथ नया सत्र शुरू करा दिया गया है। अन्य किताबें आएंगी तो वह छात्रों के दे दी जाएंगी।

मेघराज भाटी, मंडल अध्यक्ष, प्राथमिक शिक्षक संघ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed