{"_id":"69230e15f0fd1fe61e02c530","slug":"the-security-of-the-society-is-at-risk-due-to-the-boundary-wall-being-demolished-in-the-name-of-borewell-grnoida-news-c-23-1-lko1064-81255-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बोरबेल के नाम पर तोड़ी गई चहारदीवारी से सोसाइटी की सुरक्षा को खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बोरबेल के नाम पर तोड़ी गई चहारदीवारी से सोसाइटी की सुरक्षा को खतरा
विज्ञापन
- ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से कराया जा रहा है बोरबेल, तीन महीने से काम नहीं हो सका, सोसाइटी ने प्राधिकरण से लीज में लिया है पार्क
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सोसाइटी परिसर से जुड़े पार्क में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से बोरबेल कराया जा रहा है। इसके लिए पार्क की चहारदीवारी करीब तीन महीने तोड़ दी गई थी। अब तक न बोरबेल हो पाया है और न ही पार्क की चहारदीवारी का निर्माण कराया जा सका। जिसके कारण करीब पांच हजार लोगों की सुरक्षा को खतरा बना हुआ है। वहीं प्रदूषण के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
रविवार को आयोजित अमर उजाला संवाद में ऐस एस्पायर सोसाइटी निवासियों ने इन सभी मुद्दों को उठाया। निवासियों ने कहा कि कई बार अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया जा चुका है। उसके बाद भी अब तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है। उन्होंने बताया कि चहारदीवारी नहीं होने के कारण चार से पांच सुरक्षाकर्मियों को मौके पर तैनात करना पड़ता है।
निवासियों ने बताया कि सोसाइटी के आसपास 24 घंटे निर्माणकार्य चलता रहता है। ग्रेप तीन लागू होने के बाद भी काम रुका नहीं है। जिसके कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि भारी वाहन के आने के कारण सड़क टूट चुकी है। कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। सार्वजनिक परिवहन की सेवा नहीं होने के कारण सबसे अधिक परेशानी लोग झेल रहे हैं। इसके साथ ही सोसाइटी के पास ही कूड़े को डंप किया जा रहा है। जिसकी बदबू के कारण सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। कई परिवारों ने तो दो महीने के लिए सोसाइटी ही छोड़ दी है। अब वह दूसरी जगह पर रह रहे हैं।
विज्ञापन
बोरबेल का निर्माण कार्य नहीं हो पाया। चहारदीवारी टूटे होने के कारण सुरक्षा का खतरा सता रहा है। - सोमेश गौड़
प्रदूषण के कारण सांस लेने में दिक्कत हो रही है पूरी रात काम चलता रहता है। - किशोर नैनवाल
सोसाइटी के आसपास सड़क टूट चुकी है। कई बार शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। - हरिशंकर नायक
पानी के ज्यादा छिड़काव से सड़कों पर कीचड़ हो गया है। वाहन चालक फिसल कर गिर रहे हैं। -हरिओम दत्त शर्मा
सार्वजनिक परिवहन नहीं होने के कारण परेशानी हो रही है। निवासियों पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। - प्रदीप गुप्ता
सोसाइटी के पास कूड़े को डंप किया जा रहा है जिससे काफी बदबू आती रहती है। - मंजीत सिंह