{"_id":"6921c7d2cbae93304c09e361","slug":"the-secret-of-the-girls-death-will-be-revealed-from-the-mobile-phone-found-with-the-girl-noida-news-c-23-1-lko1064-81198-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मुजफ्फरनगर के लिए\n\nयुवती के पास मिले मोबाइल से खुलेगा युवती की मौत का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मुजफ्फरनगर के लिए युवती के पास मिले मोबाइल से खुलेगा युवती की मौत का राज
विज्ञापन
फॉलोअप--
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा।
सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित मिगसन ट्विन्स सोसायटी में युवती द्वारा आत्महत्या में परिजनों ने कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन को सौंप दिया। पुलिस की ओर से अब मामले में युवती के पास से मिली मोबाइल के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
बता दें कि बुढ़ाना मुजफ्फरनगर की रहने वाली 22 वर्षीय शालू मिगसन ट्विन्स सोसाइटी में रहती थी। फ्लैट में शालू के अलावा उसके चार दोस्त भी साथ रहते थे। शुक्रवार की शाम शालू और उसका एक दोस्त फ्लैट पर मौजूद था। बाकी तीन युवक बाहर गए हुए थे। फ्लैट में मौजूद युवक किचन में कुछ काम कर रहा था। इसी बीच अचानक शालू 16वीं मंजिल की बालकनी से छलांग लगा दी। एसीपी राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि युवती एक बीपीओ में काम करती थी। उसके माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। एक भाई भी अलग रहता है। फ्लैट से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।