Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The secret of Sarita's murder is hidden in the house itself, important clues were found from a close relative

Noida News: घर में ही छिपा सरिता की हत्या का राज, करीबी रिश्तेदार से मिले अहम सुराग

Sat, 08 Nov 2025 01:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
The secret of Sarita's murder is hidden in the house itself, important clues were found from a close relative
घूरपुर थाना क्षेत्र के कांटी गांव के डेरा खटिखान बस्ती में सरिता (15) की गला रेत कर हत्या करने के मामले में पुलिस जल्द खुलासा करने वाली है। पुलिस को एक करीबी रिश्तेदार से पूछताछ करने पर अहम सुराग मिले हैं। जिसमें पता चला है कि घर में ही सरिता हत्याकांड का राज छिपा है। आशंका है कि शक के चलते रात में ही सरिता का पहले गला दबाया गया और फिर उसको झाड़ियों में ले जाकर दंतिया से गला रेतकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

हत्या का खुलासा करने के लिए डीसीपी यमुनानगर ने चार टीमें बनाईं हैं। टीम ने परिवार के एक करीबी रिश्तेदार से पूछताछ की है। सूत्रों के अनुसार, उसने सरिता की हत्या की कहानी बयां की है। उसने बताया है कि परिवार व उसके करीबी ही सरिता के जान के दुश्मन थे, जो उस पर शक करते थे। इसलिए उसे मारा गया है।
विज्ञापन

अगर परिवार व उनके करीबियों से पूछताछ की जाए तो हत्या का खुलासा हो जाएगा। वहीं, पुलिस की दूसरी टीम हत्या का पर्दाफाश करने के लिए ग्रामीणों से भी पूछताछ कर रही है। इसमें भी करीबियों व परिजनों पर सवाल उठ रहे हैं। जांच में पता चला है कि रात करीब 12 से 12:30 के आसपास सरिता का पहले गला दबाया गया और फिर गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीबी रिश्तेदार ने पुलिस को बताया है कि सरिता के परिजनों को अगर उसकी बात का पता चला तो परिवार उसे जान से मार देगा। इसलिए उसने पुलिस से गुहार लगाई है कि उसके बारे में किसी को कुछ न बताया जाए।

पुलिस बल की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार
दूसरी तरफ शुक्रवार दोपहर परिजनों ने सुजावन देव घाट पर किशोरी का अंतिम संस्कार किया। इस दौरान परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। वहीं, घाट पर एहतियातन के चलते घूरपुर समेत अन्य थानों की पुलिस व पीएसी बल मौजूद रही। थानाध्यक्ष घूरपुर दिनेश सिंह ने बताया कि शव का अंतिम संस्कार हो गया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मिली पुलिस को मदद

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि हत्या से करीब एक से डेढ़ घंटे पहले सरिता ने खाना खाया था। इससे साफ है कि सरिता की हत्या सुबह पांच बजे के बाद नहीं, बल्कि रात में ही हो गई थी। जबकि परिजनों ने तहरीर में बताया है कि सरिता ने रात में ही खाना खा लिया था और सुबह पांच बजे शौच के लिए निकली थी। ऐसे में पुलिस की शक की सुई परिजनों की तरफ घूम रही है।

बहन की हत्या की जानकारी होने पर मुंबई से आया भाई
पुलिस जांच में पता चला कि सरिता का सबसे छोटा भाई मानसिक विक्षिप्त है। वह किसी से बात नहीं करता है, ज्यादातर चारपाई पर ही रहता है। वहीं, इसके बाद मृतका सरिता थी। जबकि उससे बड़ा भाई मुंबई में नौकरी करता है, बहन की हत्या की जानकारी पर वह शुक्रवार को घर आ गया। वहीं, सबसे बड़ा भाई सत्यम (23) गांव में ही रहकर मजदूरी करता है।


बार-बार बयान बदलने पर गहराया शक
हत्या का केस सुलझाने के लिए पुलिस ने परिजनों के करीबी से घंटों पूछताछ की है। जिसमें पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। घर में हत्या का कारण छिपा होने की वजह से पुलिस परिजनों से भी पूछताछ की है। लेकिन बार-बार बयान बदलने पर पुलिस का शक और गहराता जा रहा है। वहीं, डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने बताया कि हत्या का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।


पिता भी सीख रहे तंत्र-मंत्र

पुलिस की जांच में ग्रामीणों ने बताया है कि सरिता के पिता रमेश गांव में तंत्र-मंत्र सीख रहे हैं। इस तंत्र के पीछे का मकसद क्या है पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस अफसरों ने बताया कि शनिवार को मामले का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed