फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The second marriage of the woman kept in deception, now pressure to live with brother-in-law

युवती को धोखे में रख की दूसरी शादी, अब देवर के साथ रहने का दबाव

Wed, 23 Dec 2020 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
The second marriage of the woman kept in deception, now pressure to live with brother-in-law
युवती को धोखे में रख की दूसरी शादी, अब देवर के साथ रहने का दबाव
विज्ञापन

दादरी। युवती को धोखे में रख शादीशुदा व्यक्ति के साथ शादी कराने का मामला सामने आया है। दोनों की उम्र में करीब 20 साल का अंतर है। इतना ही नहीं अब पीड़िता पर देवर और ननदोई के साथ रहने का दबाव बनाया जा रहा है। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। किसी तरह मायके पहुंची पीड़िता ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारी जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपी दादरी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले हैं। पीड़ित युवती के पिता नहीं हैं। युवती का आरोप है कि उसे धोखे में रखकर करीब डेढ़ माह पहले 45 साल के शादीशुदा व्यक्ति के साथ उसकी शादी कराई गई। उसका 15 साल का बेटा है और पत्नी छोड़कर जा चुकी है। शादी होने के बाद विवाहिता जब घर पहुंची तो सास ने सारे जेवरात ले लिए। रात के समय विवाहिता के कमरे में देवर पहुंच गया। इस बात का विवाहिता ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। ससुराल वालों ने धमकी दी कि उसे देवर और ननदोई के साथ ही रहना पड़ेगा। किसी को बताने पर पीड़िता और उसके परिजनों को मारने की धमकी दी गई। पीड़िता किसी तरह जान बचाकर मायके पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद कोतवाली में तहरीर दी गई।
विज्ञापन

देवर भी शादीशुदा है
पीड़िता का कहना है कि उसका देवर भी शादीशुदा है। वहीं ननदोई ने शादी में बिचौलिया की भूमिका निभाई थी। पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह चौहान का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed