फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The scorching sun scorched the air, pollution worsened the air quality

Noida News: तेज धूप ने झुलसाया, प्रदूषण ने खराब की हवा गुणवत्ता

Sun, 19 Apr 2026 08:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 08:52 PM IST
विज्ञापन
The scorching sun scorched the air, pollution worsened the air quality
रविवार को ग्रेटर नोएडा का 336 रहा एक्यूआई
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा। एक दिन की राहत के बाद ग्रेटर नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक फिर से रेड जोन में पहुंच गया है। रविवार को ग्रेनो
का एक्यूआई रेड जोन में 336 रहा है। जिसके साथ ही ग्रेनो
गाजियाबाद के साथ संयुक्त रूप से देश का सबसे प्रदूषित शहर भी रहा। पिछले चार में से तीन दिन एक्यूआई रेड जोन में रहा है। लगातार धूल उड़ने के कारण लोगों को भी सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही हैं। बारिश के कारण शनिवार को शहर का एक्यूआई येलो जोन में पहुंच गया था। जो रविवार को फिर से रेड जोन में पहुंच गया नॉलेज पार्क 3 स्थित निगरानी केंद्र का एक्यूआई 278 रहा जबकि नोएडा का एक्यूआई 299 रहा। ब्यूरो



नोएडा। अप्रैल के 20 दिन बीतने वाले हैं और गर्मी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। रविवार का दिन रोजाना की तरह गर्म रहा। सुबह से निकली तेज धूप ने लोगों को परेशान कर दिया। इसके साथ ही हवाओं की थमी रफ्तार से प्रदूषण में भी इजाफा हो गया है। रविवार को नोएडा का एक्यूआई 299 ऑरेंज जोन में और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 336 रेड जोन में रहा। आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा इस सप्ताह तापमान 42 डिग्री तक जा सकता है। धूप से बचाव के लिए लोगों ने फुल आस्तीन के कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं और पैदल यात्री छाते का सहारा ले रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

पूर्वानुमान
तारीख - अधिकतम तापमान - न्यूनतम तापमान
20 अप्रैल - 39 डिग्री - 24 डिग्री
21 अप्रैल - 40 डिग्री - 24 डिग्री
22 अप्रैल - 40 डिग्री - 24 डिग्री
23 अप्रैल - 41 डिग्री - 25 डिग्री
24 अप्रैल - 41 डिग्री - 25 डिग्री
24 अप्रैल - 42 डिग्री - 25 डिग्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed