फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The same land was fraudulently sold to two people

Noida News: धोखे से एक ही भूमि दो लोगोंं को बेची, दो पर मुकदमा दर्ज

Tue, 09 Sep 2025 02:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
The same land was fraudulently sold to two people
सेलाकुई थाना क्षेत्र में एक भूमि दो लोगों को बेचने पर पुलिस ने सोमवार को बहादुरपुर निवासी सूरज थापा और प्रगति विहार निवासी संजय कुमार पाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक पक्ष ने भूमि पर पीएम आवास योजना के तहत मकान का निर्माण भी शुरू कर दिया था। भूमि पर कब्जे के लिए दो पक्षों में विवाद चल रहा है। थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि 20 अगस्त को हरिपुर निवासी देवेंद्र सिंह थाने आए। उन्होंने बताया कि 27 जनवरी 2015 को सूरज थापा और संजय कुमार पाल से 1.74 लाख में सेलाकुई में भूमि खरीदी थी। वर्ष 2023 में उन्होंने एमडीडीए से भूमि पर भवन निर्माण का नक्शा पास करवाया था। प्रधानमंत्री आवासी योजना के तहत भूमि पर मकान के निर्माण का कार्य भी शुरू किया था। भूमि की नींव के निर्माण का कार्य पूरा हो गया था। इस दौरान रेखा पांडेय नाम की महिला ने बताया कि सूरज थापा ने यह भूमि उनको बेची थी। उन्होंने बताया कि दूसरे पक्ष ने भूमि पर गेट लगाकर नींव पर कब्जा कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed