फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The route from village Mandikheda to Nai Nangla is spoiled, the villagers are upset

गांव मांडीखेड़ा से नाई नंगला जाने वाला मार्ग खराब, ग्रामीण परेशान

Mon, 17 May 2021 06:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 06:58 PM IST
विज्ञापन
The route from village Mandikheda to Nai Nangla is spoiled, the villagers are upset
नगीना। खंड के गांव मांडीखेड़ा से नाई नंगला जाने वाला मार्ग काफी दिनों से खराब है। दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला यह मार्ग पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो चुका है। इस कारण वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई वाहन चालक गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। इस संबंध में ग्रामीण कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक किसी ने सुध नहीं ली। इससे ग्रामीणों में विभाग के प्रति काफी रोष है।
विज्ञापन

मकसूद, इरशाद, मुकीम, साबिर, वसीम, शौकीन और बिल्ला आदि ग्रामीणों ने बताया कि इसी मार्ग से लोग गुरुग्राम-अलवर हाईवे पर चढ़ते हैं। खराब सड़क होने कारण लोगों को 5 किलोमीटर अधिक दूरी तय कर दूसरे रास्ते से जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। गांव मांडीखेड़ा से नाई नंगला मार्ग मांडीखेड़ा से कुलताजपुर, बसईखान जादा, मोहलाका, खेड़ली कलां, हैबतका और मरोड़ा सहित दर्जनों गांवों को जोड़ती है। इस मार्ग पर रात को यात्रा करते समय लोगों में हादसे का डर बना रहता है, क्यों कि सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। इस संबंध में ग्रामीण कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक किसी अधिकारी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। इस मार्ग के दुरुस्त होने से काफी लोगों को राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने उपायुक्त और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि जल्द से जल्द इस मार्ग की मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों को परेशानी से छुटकारा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed