{"_id":"61b242eac9b5610a00271536","slug":"the-road-to-the-airport-will-be-easier-with-14-crores-noida-news-noi6204438146","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 करोड़ से एयरपोर्ट की राह होगी आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 करोड़ से एयरपोर्ट की राह होगी आसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। प्राधिकरण ने 39 करोड़ रुपये से 29 विकास कार्यों के टेंडर निकाले हैं। इनमें 14 करोड़ रुपये की लागत से ग्रेनो से नोएडा एयरपोर्ट तक जाना और आसान हो जाएगा। यमुना एक्सप्रेसवे के समानांतर गौतमबुद्ध विवि से यमुना प्राधिकरण क्षेत्र तक की चार लेन की सड़क को जल्द ही दुरुस्त किया जाएगा। करीब तीन किलोमीटर लंबी इस सड़क का काम छह माह में पूरा होगा।
सीईओ नरेंद्र भूषण ने बीते दिनों सड़क का निरीक्षण कर इसे दुरुस्त कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद परियोजना विभाग ने सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट से अध्ययन कराया। रिपोर्ट के आधार पर आईआईटी से परीक्षण कराकर री-सर्फेसिंग के लिए सोमवार को टेंडर जारी कर दिए गए। निविदा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 दिसंबर है। 24 दिसंबर को प्री-क्वालीफिकेशन बिड खुलेगी। इसके बाद प्राइज बिड खुलेगी, जिसमें चयनित कंपनी सड़क का काम करेगी।
सड़क के बनने से ग्रेटर नोएडा से एयरपोर्ट तक जाना आसान हो जाएगा, क्योंकि ग्रेटर नोएडा से जीबीयू तक जाने का रास्ता पहले से दुरुस्त है और अब जीबीयू से यमुना सिटी एरिया तक की सड़क भी बेहतर हो जाएगी। यमुना सिटी से यमुना एक्सप्रेसवे के समानांतर एयरपोर्ट तक की कनेक्टिविटी भी बनी हुई है। हालांकि, अनुबंध के बाद भी इस सड़क पर काम तब शुरू होगा, जब प्रदूषण के कारण एनसीआर में निर्माण कार्यों पर लगी रोक हट जाएगी।
विज्ञापन
अन्य मार्ग भी होंगे दुरुस्त
प्राधिकरण अन्य मार्गों को भी दुरुस्त कराने जा रहा है। मसलन, दादरी से नोएडा एंट्री प्वाइंट तक डीएससी सड़क, सेक्टर चाई-फाई में 45 व 60 मीटर चौड़ी सड़क और सेक्टर टेकजोन फोर की 24, 30, 45 व 60 मीटर चौड़ी रोड की मरम्मत जाएगी। इन सड़कों के टेंडर के लिए सोमवार से आवेदन शुरू हो गए हैं। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से सिरसा रोटरी की तरफ 80 मीटर चौड़ी सड़क के साथ हरित पट्टी का विकास व सौंदर्यीकरण का कार्य भी होना है। 2.40 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
अन्य विकास कार्य भी होंगे
इसके अलावा ईकोटेक वन एक्सटेंशन वन का तीन साल का अनुरक्षण, सैनी में छह व 10 फीसदी आबादी भूखंडों से जुड़े विकास कार्य, सेक्टर म्यू टू की 60 मीटर चौड़ी पेरिफेरल रोड का अनुरक्षण, सेक्टर चाई फाइव में पेरिफेरल रोड की री-सर्फेसिंग, सेक्टर ईटा वन एवं स्टाफ क्वार्टर का अनुरक्षण आदि कार्य होने हैं। जलपुरा गोशाला में पशुओं के शवदाह के लिए संयंत्र लगाने, पाली गांव के बरात घर की मरम्मत, घोड़ी-बछेड़ा के श्मशान घाट में कमरा, बरामदा, शेड, चबूतरा आदि निर्माण कार्य भी इसी टेंडर में शामिल हैं।