{"_id":"668e9c682cec04b52305d07f","slug":"the-responsibility-of-operating-the-sports-complex-will-be-in-the-hands-of-a-company-grnoida-news-c-23-1-vns1013-34989-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एक कंपनी के हाथ में होगी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के संचालन की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एक कंपनी के हाथ में होगी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के संचालन की जिम्मेदारी
विज्ञापन
एक कंपनी के हाथ में होगी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के संचालन की जिम्मेदारी
9 कंपनियों ने दिखाई रुचि, अब इन कंपनियों को प्रस्तुतिकरण देना होगा
कंपनी के चयन के बाद कॉम्प्लेक्स में 11 खेलों की सुविधा शुरू होगी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के संचालन की कमान एक कंपनी के हाथ में सौंपी जाएगी। इस संबंध में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने कार्रवाई शुरू कर दी है। 9 कंपनियों ने कॉम्प्लेक्स का संचालन करने में रुचि दिखाई है। अब इन कंपनियों को प्रस्तुतिकरण देना होगा, जिसके बाद प्राधिकरण टेंडर जारी करेगा। कंपनी के चयन के बाद कॉम्प्लेक्स में 11 खेलों की सुविधा शुरू होगी।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया है। जहां पर 15 से अधिक खेल सुविधाएं हैं, लेकिन कुछ को छोड़कर बाकी सुविधाओं का लाभ आज तक लोगों को नहीं मिल पाया है। कोविड काल के बाद से सभी खेल सुविधाएं बंद हैं। लोगों ने बार-बार मांग उठाई, लेकिन प्राधिकरण पर कोई असर नहीं हुआ। अब करीब चार साल बाद प्राधिकरण ने कार्रवाई शुरू की है। इस बार प्राधिकरण ने अलग-अलग कंपनी के साथ करार न कर एक कंपनी को संचालन की बागडोर देने की तैयारी की है। उम्मीद है कि दिवाली से पहले कंपनी का चयन कर लिया जाएगा। प्राधिकरण के एसीईओ आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल निकाला गया, जिसमें 9 कंपनियों ने आवेदन किया है। कॉम्प्लेक्स में इस समय 11 खेल सुविधाएं हैं। इनमें क्रिकेट, लॉन टेनिस, टेबल टेनिस, बास्केटबॉल, फुटबॉल, स्केटिंग, बैडमिंटन, स्वीमिंग, वालीबॉल व अन्य खेल शामिल हैं। इनमें से स्वीमिंग के अलावा कई खेल ऐसे हैं, जो आज तक शुरू नहीं हो सके, जबकि इन सभी को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार तैयार किया गया है।